By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: नए आयकर अधिनियम 2025 पर गैर लाभकारी संस्थाओं को दी गई जानकारी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Uncategorized > नए आयकर अधिनियम 2025 पर गैर लाभकारी संस्थाओं को दी गई जानकारी
IMG 20260520 WA0014
Uncategorized

नए आयकर अधिनियम 2025 पर गैर लाभकारी संस्थाओं को दी गई जानकारी

Sonu sharma
Last updated: May 20, 2026 2:30 pm
Sonu sharma
Published: May 20, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT), नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को आयकर विभाग द्वारा गैर लाभकारी संस्थाओं (NPO) के लिए नए आयकर अधिनियम-2025 से संबंधित जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान “प्रारम्भ-2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गैर लाभकारी संस्थाओं को नए कर प्रावधानों, रिटर्न प्रक्रिया, कर छूट एवं अनुपालन संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।यह कार्यक्रम आयकर आयुक्त (छूट), लखनऊ मजहर अकरम के दिशा-निर्देश तथा अपर आयुक्त (छूट) डॉ. प्रीती सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गैर लाभकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं एवं कर सलाहकारों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान आयकर अधिकारी (छूट), वाराणसी समीर कुमार श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से नए आयकर अधिनियम-2025 में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों और सरलीकरण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए पारदर्शिता, समयबद्ध रिटर्न दाखिला एवं डिजिटल अनुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नए प्रावधान लागू किए गए हैं।उन्होंने विभिन्न फार्मों के दाखिले की समय-सीमा, कर छूट प्राप्त करने की प्रक्रिया, पंजीकरण, ऑडिट एवं आय-व्यय से संबंधित नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही संस्थाओं को समय पर दस्तावेज तैयार रखने और आयकर विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।कार्यक्रम में “AI Chart Box कर साथी” के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली करदाताओं को त्वरित जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित होगी। इसके माध्यम से कर नियमों, फॉर्म भरने एवं तकनीकी सहायता से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।सभा के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से आनंद सिंह एवं धनंजय ने नए अधिनियम को गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए उपयोगी बताते हुए जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं बार एसोसिएशन की ओर से बसंत सेठ सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए आयकर विभाग के इस प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, अभिषेक सिंह यादव, शशिधर पाण्डेय, प्रिंस तथा सन्नी कुमार सहित बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन एवं विभिन्न गैर लाभकारी संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

advertisement

advertisement
दिनदहाड़े दो युवकों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
शिक्षा के साथ छात्र छात्राओं को प्रतिस्पर्धी बनाना बेहद जरूरी – क्षेत्रीय सचिव बिनोद राय
सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार की जयंती मनाई गयी
अज्ञात हमलावरों ने बास से पीट-पीट कर की अधेड़ की हत्या
जलजमाव व नाली निर्माण की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
img 20260603 wa02041437351147790118309 2
Homeगाजीपुर

डॉ स्वतंत्र सिंह जी बने रोटरैक्ट क्लब ग़ाज़ीपुर “गंगा” के 28वें अध्यक्ष

Sonu sharma
Sonu sharma
June 3, 2026
सांस्कृतिक आयोजन भोजपुरी गायन ए्वं लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाने का शानदार मंच – अरविंन्द राजभर
नहीं रहे शहीद पुत्र पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री
त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, हिंदुओं के साथ मुस्लिमों में वितरित हुआ संगम का पवित्र जल
अघोर परिषद ट्रस्ट द्वारा कम्बल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?