गाजीपुर .. मैनपुर ग्राम सभा स्थित पावर हाउस पर लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द समस्या समाधान की मांग की ग्रामीणो का आरोप है कि सुबह से ही बिजली विभाग संबंधित अधिकारिय जेई, एसडीओ एवं एक्शीएन से बात करके सूचना दी गई जिसके वजह से ग्रामीण समस्या के समाधान विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे तब वहां उपस्थित कर्मचारियों ने लेने से मना कर दिया और उपकेंद्र से बाहर चले जाने के लिए कहा तब ग्रामीण मजबूरन उपकेंद्र पर धरना पर बैठ गए और जब वहां धरने पर बैठे ग्रामीण संबंधित अधिकारियों से बात की तो टालमटोल करते हुए ग्रामीण को धमकी देने लगे अभी आपको जितना देर धरना देना है दीजिए अगर आप लोग नहीं मानेंगे तो आप लोग के खिलाफ एफआईआर की जाएगी ऐसे में देखा जाए तो अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करना चाहिए यहां तो सीधे-सीधे धमकी दी जा रही है। अब देखना होगा की योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा नंदगंज एसडीओ एवं जेई के ऊपर कितना कार्रवाई करते है ।





