गाज़ीपुर। आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड द्बारा घोषित कक्षा 10वीं की परीक्षा मे शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।गुरूवार की सुबह स्कूल के सभागार मे विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।जिसमें कन्हैया लाल प्रजापति 87%,ओमजी 86.8%,अस्वीत जायसवाल 86.6%,रूद्रप्रताप 82.4%,गौरव सिंह कुशवाहा 72%, नितिन सिंह 70.6%,प्रज्ञा तिवारी 67.8%,अदिति यादव 65.4%,आयशा सिद्दीकी 64.4%,जोया मकसूद 62%, कृष्णानंद 54.8%, ज्योति कुशबाहा59.8%, राजबहादुर सिंह57.6% स्कूल का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक ने छात्र- छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यार्थियो ,शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि “यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।



