गाज़ीपुर। जनपद के शैक्षणिक क्षेत्र में एक नई चमक बिखेरते हुए एसएसएस एचिवर्स कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने ICSE और CBSE बोर्ड के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान ने अपने संचालन के प्रथम वर्ष में ही 95% से अधिक अंक वाले कई टॉपर्स देकर जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया जिले का मान संस्थान के 10 से अधिक विद्यार्थियों ने क्षेत्र की मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया है। सफल विद्यार्थियों में सोनम यादव ने 96.5%, केशव 95.16%, वैभव सिंह 95%, केशव बंसल: 93.6%, अभिनव मौर्य 89%, अमनदीप 88.3%, श्रेयाशी राय 87.83%, प्रतीक सिंह 86.66%, प्रियंशावी तिवारी 85.66%, अभय नारायण 84.5%, राज लक्ष्मी 83.33% अंक हासिल किया है। विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम और ऑफलाइन कोचिंग का भरोसा ने यह सफलता दिलाई है। गाजीपुर का यह एक मात्र ऑफलाइन कोचिंग संस्थान है, जहां विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। संस्थान की इस सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सत्र की शुरुआत के साथ ही संस्थान ने एक नई पहल करते हुए स्कॉलरशिप टेस्ट की घोषणा की है। इसके माध्यम से मेधावी छात्रों को नियमों एवं शर्तों के आधार पर 90% तक की छूट प्रदान की जाएगी। संस्थान की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई है। नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें सीटें सीमित हैं।



