गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल सिटी रूम्स और होटल देव इंटरनेशनल के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर सोमवार को छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल से मुलाकात की।छात्र नेता डॉ. शम्मी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों होटलों की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शशांक उपाध्याय, अभिषेक राय और दीपक उपाध्याय ‘कान्हा’ सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि होटल देव इंटरनेशनल के संचालक पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही होटल के संचालन और भवन निर्माण से संबंधित अनियमितताओं तथा संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें भी पूर्व में सामने आ चुकी हैं।
छात्र नेताओं ने दावा किया कि दिल्ली की एक युवती से जुड़े मामले में जांच के बाद एफआईआर भी दर्ज की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले छात्र नेताओं और समाजसेवियों को दबाने के लिए उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।प्रतिनिधिमंडल ने छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें वापस लेने तथा दोनों होटलों की विस्तृत जांच कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।





