By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: यूपी बोर्ड में गाजीपुर के मेधावियों का जलवा, 33 छात्रों को मिला सम्मान और पुरस्कार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > यूपी बोर्ड में गाजीपुर के मेधावियों का जलवा, 33 छात्रों को मिला सम्मान और पुरस्कार
IMG 20260601 WA0027
गाजीपुर

यूपी बोर्ड में गाजीपुर के मेधावियों का जलवा, 33 छात्रों को मिला सम्मान और पुरस्कार

Sonu sharma
Last updated: June 1, 2026 4:14 pm
Sonu sharma
Published: June 1, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणामों में जनपद गाजीपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले सहित प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के अन्तर्गत मा0 मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ से लाईव प्रसारण को देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के कलेक्टेªट सभागार में मुख्य अतिथि डा0संगीता बलवन्त मा0 राज्य सभा सांसद, विशिष्ट अतिथि मा0 जखनियॉ विधायक बेदी राम एवं जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय तथा मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जनपद स्तर पर 11 छात्र हाई स्कूल के प्रथम, 10 स्थान प्राप्त एवं 10 छात्र इंटरमीडिएट स्तर के प्रथम 10 स्थान प्राप्त को छात्र/छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया एवं प्रदेश स्तर पर सर्वाेच्च स्थान प्राप्त 02 मेधावी विद्यार्थी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यना जी के कर कमलो द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश  स्तर के विद्यार्थियों को 01 लाख रूपये की धनराशि एवं जनपद स्तर के विद्यार्थियों को 21 हजार की धनराशि तत्काल उनके खाते में भेजा गया एवं उसके साथ प्रशस्ति पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह तथा उनके गारजियन एवं प्रधानाचार्य को साल देकर सम्मानित किया गया। राज्य सभा सांसद ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थी प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर की प्रतिभा के प्रतीक हैं और आने वाले समय में देश एवं समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रयास करते रहें। उन्होने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र के समग्र उत्थान का आधार भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक, विज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग आवश्यक है। मा0 डॉ0 राज्य सभा सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा, टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण, छात्रवृत्ति योजनाओं तथा विभिन्न प्रोत्साहन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण बाधित नहीं होने दी जाएगी। विधायक जखनियॉ ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि जनपद स्तर पर हमारे क्षेत्र जखनियॉ से करीब 10 छात्रो द्वारा अच्छा अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि निरंतर अध्ययन, लक्ष्य के प्रति समर्पण तथा सकारात्मक सोच से किसी भी मुकाम को प्राप्त किया जा सकता है। जनपद के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं समान रूप से प्रतिभाशाली हैं और उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं अवसर मिलने पर वे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। मा0 विधायक जखनियॉ  ने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष भाजपा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गाजीपुर लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता से जिले के अन्य छात्र- छात्राओं में भी प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि माता- पिता और गुरुजन विद्यार्थियों के जीवन के प्रथम मार्गदर्शक होते हैं। उनके त्याग, परिश्रम और मार्गदर्शन के बिना सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही अन्य विद्यार्थियों से भी आह्वान किया गया है कि वे इन मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेकर अपने शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होने बच्चों के साथ फेस टू फेस वार्ता कर उनके भविष्य में योग्यताओं के अनुसार भविष्य का चयन करने एवं भविष्य के राह में आने वाली समस्याओं पर चर्चा परीचर्चा किया गया जिसमें बच्चे प्रतिभागीय किये अपने मन की बात उनके साथ शेयर किया। कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यो को आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया और सबसे एक वचन लिया गया कि वह भविष्य में कुछ अच्छा करेंगे इसका वह इस कार्यक्रम में आश्वासन दें जिस पर सभी बच्चों ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की कि हम आपके आशीर्वाद से भविष्य में कुछ अच्छा बनकर दिखाएंगे। उन्होने बताया कि विद्यालयों में भी विद्यार्थियों की सफलता का उत्सव मनाया गया। शिक्षकों एवं सहपाठियों ने मेधावी विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही अन्य विद्यार्थियों से भी आह्वान किया गया है कि वे इन मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेकर अपने शैक्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहें।

advertisement
“खंड शिक्षा अधिकारी करंडा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, रिश्वत के बदले मंजूर कर रहे अवकाश”
वाराणसी सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप में गाजीपुर के नवीन राय बने भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर
बांग्लादेश में दलित हिंदू युवक की हत्या के विरोध में गाजीपुर में प्रदर्शन
गाज़ीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली, 9 मई को होगा वादों का निस्तारण
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गाजीपुर का चुनाव संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250623 WA0382
गाजीपुर

बिजली विभाग की उपेक्षा से वेंडर, उपभोक्ता त्रस्त

Sonu sharma
Sonu sharma
June 23, 2025
आलोक हीरो एजेंसी सादात में हुए स्कूटी का किया गया लॉन्चिंग, एजेंसी संचालक प्रणवीर सिंह ने गिनाई खूबियां
बाइक और साइकिल के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बालक की मौत
हाफिज अब्दुल मन्नान अंसारी (रह.) की स्मृति में उनके पुत्र अब्दुल वाजिद अंसारी ने जरूरतमंदों को बांटा कम्बल
दबंग ने मारी युवक के सीने में गोली, हालत गंभीर, चार नामजद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?