By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में वेलफेयर उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में वेलफेयर उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
IMG 20260427 WA0014
गाजीपुर

गाजीपुर में वेलफेयर उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Sonu sharma
Last updated: April 27, 2026 5:37 pm
Sonu sharma
Published: April 27, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब गाजीपुर द्वारा लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में आयोजित 29वां वेलफेयर उत्सव एवं साहित्य गौरव सम्मान समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दौलत कुमार, महाप्रबंधक, सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह, मां कंवलपती हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि दौलत कुमार ने अपने संबोधन में विशेष रूप से “साहित्य गौरव सम्मान” का उल्लेख करते हुए कहा कि जनपद में पहली बार किसी साहित्यकार को इस प्रकार सम्मानित किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। डॉ. मांधाता राय जैसे विद्वान को सम्मानित कर वेलफेयर क्लब ने न केवल उनका गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले के साहित्यिक परिवेश को नई ऊर्जा प्रदान की है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।इसके उपरांत कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान” से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि जिले में पहली बार किसी साहित्यकार को इस प्रकार के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया, जिससे साहित्य जगत में खासा उत्साह देखा गया। इसके अतिरिक्त समाज सेवा के क्षेत्र में बाबू लाल मानव को “समाज सेवा सम्मान”, पर्यावरण संरक्षण के लिए लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” तथा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीप्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” प्रदान किया गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा वैष्णवी सिंह को सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर “बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड” दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रही संतृप्ति शर्मा को “बेस्ट एंकर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान देने वाले पीजी कॉलेज टेरी के सभी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं राजेश कुमार मौर्य तथा रुक्मिणी सिंह को “प्रूफ रीडर अवॉर्ड”प्रदान किया गया। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में चयनित छात्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक, चित्रकला,निबंध,वाद-विवाद,गायन तथा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में चयनित 382 प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह ने संस्था की जनपद स्तर पर मजबूत नेटवर्किंग की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की भागीदारी इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों द्वारा भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें विनीत सिंह प्रिंसिपल, ओम साईं पब्लिक स्कूल कासिमाबाद, उमेश मिश्रा एडूरेन ग्लोबल स्कूल, देवचंदपुर, सोनी यादव दी ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर, पंकज सिंह कुशवाहा संत कबीर पब्लिक स्कूल,तुलसीपुर तथा अमित प्रकाश पीजी कॉलेज, टेरी शामिल रहे। उत्सव के दौरान “इनामों की बौछार” कार्यक्रम के अंतर्गत फ्री लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें वाटर बोतल, टिफिन बॉक्स, टेबल लैंप, सीलिंग फैन, मिक्सी, कीपैड फोन एवं एंड्रॉयड फोन जैसे आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। लकी ड्रा निकालने वाले अतिथियों में विजय लक्ष्मी (मार्टर मेमोरियल स्कूल), समाजसेवी अमिताभ राय, नेवेंद्र कुमार (सूरज इंटरनेशनल स्कूल), सैफ अंसारी, अमरनाथ तिवारी ‘अमर’, डॉ. आर.एन. वर्मा एवं हीरा राम गुप्ता प्रमुख रहे। अतिथियों का स्वागत पवन कुमार पांडे, डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रतीक यादव, सत्य देव दूबे एवं अजय यादव ने किया, जबकि क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

advertisement
जल निगम नगरी कर्मचारियों का 4 माह से वेतन व पेंशन न मिलने से घर चलना मुश्किल
8 नवंबर निशुल्‍क चावल एवं गेहूं का वितरण  
क्षेत्र के विकास एवं किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम से मिले भाजपा नेता आनंन्द राय मुन्ना
मजुई मरदापुर विद्यालय में बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री
28वां वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 18 at 7.59.49 PM
उत्तर प्रदेशHomeगाजीपुर

गाजीपुर जिला पंचायत में 40 करोड़ का खेल! ठेकेदारों की जंग में टेंडर ध्वस्त, विकास पर ब्रेक

Avinash
Avinash
January 18, 2026
गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी की 1.85 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
बंगाल दौरे पर अखिलेश को लेकर राजभर का बड़ा हमला
हनुमान जयंती पर आपरेशन सिंन्दूर नामक पत्रिका का हुआ विमोचन
गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को डंपर ने मारी टक्कर, 8 की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?