By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी की 1.85 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी की 1.85 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Ghazipur Samachar.png1
गाजीपुरक्राइम

गाजीपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, फरार मुख्य आरोपी की 1.85 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Avinash
Last updated: January 29, 2026 8:00 pm
Avinash
Published: January 29, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम सिंह की करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त (फ्रीज) कर दी है। आरोपी शुभम सिंह गाजीपुर की नित्यांश मेडिकल एजेंसी का मालिक बताया जा रहा है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

advertisement

गाजीपुर सदर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, यह मामला केस नंबर 896/25 के तहत दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने कफ सिरप तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की। इस दौरान न सिर्फ कफ सिरप की बरामदगी, बल्कि मनी ट्रेल, फर्जी दस्तावेज और कई फर्मों की मिलीभगत भी सामने आई।

advertisement

जांच में खुलासा हुआ कि कागजों में गाजीपुर की कुछ फर्मों के नाम पर कोडीन कफ सिरप की खरीद दिखाई गई, लेकिन वास्तव में वह सिरप कभी जिले में पहुंचा ही नहीं। पुलिस के अनुसार, झारखंड की शैली ट्रेडर्स नामक फर्म से बड़ी खेप की खरीद दर्शाई गई और फिर फर्जी बिल, फर्जी बिल्टियों और कूट रचना के जरिए उसे अन्य राज्यों और सीमावर्ती इलाकों तक भेज दिया गया।

advertisement

पुलिस का कहना है कि कई स्थानीय फर्में केवल नाम के लिए थीं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ कागजों में कफ सिरप के मूवमेंट को दिखाने के लिए किया गया। असल में इन फर्मों की मिलीभगत से कफ सिरप को दूसरे राज्यों और बॉर्डर एरिया तक पहुंचाया गया, जहां इसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था।

इस पूरे प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की कड़ी धाराओं के साथ-साथ जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश की धाराएं भी लगाई गई हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कफ सिरप की कई खेपें बांग्लादेश सीमा पर पकड़ी गई थीं, जिनका मिलान इस केस से जुड़े बैच नंबर और दस्तावेजों से हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई करते हुए शुभम सिंह से जुड़ी 1.85 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। यह संपत्ति आरोपी की मां के नाम पर दर्ज पाई गई है। पूछताछ में आरोपी पक्ष की ओर से संपत्ति के वैध स्रोत को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। प्रारंभिक जांच में साफ है कि यह संपत्ति वर्षों से चल रहे अवैध कफ सिरप कारोबार से अर्जित की गई है।

अब यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए साफेमा एक्ट के तहत सक्षम प्राधिकारी को भेज दिया गया है, जहां से अंतिम आदेश पारित किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और भी संपत्तियों की पहचान की जा रही है।

गाजीपुर पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में शामिल कई आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है। जांच में लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं। बीएसएफ और त्रिपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गए कंसाइनमेंट से भी इस केस की कड़ियां जुड़ती दिखाई दे रही हैं, जिससे यह साफ होता है कि मामला अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोडीन कफ सिरप का नशे के रूप में इस्तेमाल समाज और खासकर युवाओं के लिए बेहद घातक है। इसी कारण इस मामले में किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, धारा 68-एफ के तहत यह गाजीपुर जिले की पहली और अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है और आगे और भी बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना है।

- Advertisement -
हस्ताक्षर अभियान के पाँचवे दिन कुल अबतक 5800 लोगों ने हस्ताक्षर करके किये समर्थन …..
नगर पालिका समस्या को लेकर व्यापार मंडल प्रतिनिधि के जिला अध्यक्ष गुड्डू केसरी सदर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चयनित महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, खिल उठे चहरे  : राज्य सभा सांसद
सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक टिप्पणी पर सपा महिला नेताओं का आक्रोश
Ghazipur News: गाज़ीपुर डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260908 WA0014
गाजीपुर

यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन की मुहिम रंग लाई, 45 दिन की जगह 21-25 दिन में गैस बुकिंग शुरू

Sonu sharma
Sonu sharma
September 8, 2026
परंपरागत तरीके से शौहादऀ एवं भाई चारगीसे मनाएं त्योहार
हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 65 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख
“एकता और अखंडता से ही समाज की प्रगति संभव: यूनाइटेड मीडिया का निःशुल्क भोजन वितरण”
गाजीपुर: सियारमपुर के पास हाईवे पर टक्कर, तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?