गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरदह पुलिस और स्वाट टीम ‘बी’ को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने 114.21 ग्राम नशीला पाउडर एमडी (एमए) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को मरदह पुलिस और स्वाट टीम ‘बी’ की संयुक्त टीम ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर कछुहरा पुलिया से करीब 50 मीटर आगे बनारस से मऊ लेन पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 114.21 ग्राम एमडी (एमए) बरामद हुआ।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि उक्त नशीला पदार्थ मुंबई से लाया गया था और इसे बेचने की फिराक में थे। बरामदगी के आधार पर थाना मरदह में मु0अ0सं0 303/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रिन्स कुमार उर्फ गोलू (22 वर्ष) पुत्र गिरिबाश राम निवासी दुर्खुशी, थाना मरदह तथा अभिषेक कुमार (21 वर्ष) पुत्र सन्तलाल राम निवासी ग्राम बरेन्दा, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह मय पुलिस टीम तथा स्वाट टीम-बी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय टीम शामिल रही।



