By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा, 31 दिसंबर को होगा लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा, 31 दिसंबर को होगा लोकार्पण
Ghazipur Samachar logo 1
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा, 31 दिसंबर को होगा लोकार्पण

Shakti
Last updated: December 11, 2025 7:54 pm
Shakti
Published: December 11, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग कई दशकों से जर्जर स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन पाँच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते थे। इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहता था और अक्सर लंबा जाम लग जाता था।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने 35 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 89.6 करोड़ रुपये की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग को प्रदान की थी। विभाग ने मार्च 2024 में सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया। कार्य पूरा करने की समयसीमा सितंबर 2024 तय थी, लेकिन महाकुंभ एवं बारिश के कारण विभाग ने छह माह की बढ़ोत्तरी कर दी। अब विभाग 31 दिसंबर को इस मार्ग का लोकार्पण करेगा, जिससे लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Contents
  • गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग कई दशकों से जर्जर स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण प्रतिदिन पाँच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते थे। इससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहता था और अक्सर लंबा जाम लग जाता था।
  • रहिमालन बाबा और गोधनदेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
advertisement

गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग स्टेट हाईवे के रूप में दर्ज है। यह मार्ग तीन ब्लॉक, दो नगर पंचायत और तीन अंतर्जनपदीय मार्गों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। साथ ही दो सौ से अधिक गांवों और मजरों के लोग इसी मार्ग से फतेहपुर, गाजीपुर, असोथर, विजयीपुर और खागा बाजार आते-जाते हैं। असोथर इंटर कॉलेज और गाजीपुर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। अब मार्ग के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार के बाद इन सभी को बड़ी राहत मिलेगी।

advertisement

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शील के अनुसार, “गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग का कार्य अंतिम चरण में है। 31 दिसंबर को लोकार्पण किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो।”

advertisement

रहिमालन बाबा और गोधनदेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के रहिमाल का पुरवा (जमरावां) स्थित प्राचीन रहिमालन बाबा मंदिर और गोधरौली स्थित गोधनदेव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।

पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने इन धार्मिक स्थलों के विकास हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग उठाई थी। मांग स्वीकृत होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंटकर आभार व्यक्त किया।

पूर्व मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने दोनों धार्मिक स्थलों के लिए योजनाबद्ध डिजाइन, मानचित्र और तकनीकी विवरण मांगे हैं। तय समय में निगम द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है। सरकार ने गोधरौली स्थित गोधनदेव मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके अनुरूप पर्यटन विकास निगम योजना तैयार कर रहा है।

जन सुझाव पर ही हो मांगी गई स्वकर आपत्तियों का निस्तारण : विवेक कुमार सिंह ‘शम्मी’
काशी स्मार्ट मीटर जीएमआर ने 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के तहत किया रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
समाज के पूर्वजों का इतिहास याद रखना गर्व की बात : सुजीत यादव
नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने  आकस्मिक किया निरीक्षण
मिशन शक्ति 5.0″ के अंतर्गत मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन
TAGGED:गाजीपुर–विजयीपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
ChatGPT Image May 10 2026 06 17 52 PM
गाजीपुर

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर सादात में विशेष स्वास्थ्य शिविर

Sonu sharma
Sonu sharma
May 10, 2026
वेलफेयर क्लब द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
गाजीपुर के नवीन राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
पैथोलॉजी ओलम्पियाड 2025 के स्वर्ण पदक विजेता बुद्ध बंश को फूल माला पहनाकर किया स्वागत
हर्षोल्लास मना सुभाष विद्या मंदिर बहरियाबाद का वार्षिकोत्सव व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?