By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: नोनहरा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > नोनहरा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
IMG 20250911 WA0294
गाजीपुर

नोनहरा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई

Sonu sharma
Last updated: September 11, 2025 7:47 pm
Sonu sharma
Published: September 11, 2025
Share
SHARE
img 20250911 wa02956375882126779936872
नोनहरा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई 14
img 20250911 wa02948896789108733807272

गाजीपुर । 9 सितंबर दिन मंगलवार को जनसमस्याओं की सुनवाई न होने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व छात्र नेता राजेश राय बागी, विपुल मिश्रा, के साथ दो दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने नोनहरा थानाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और शाम 6 बजे से थाने के सामने गेट पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किए, आरोप है कि देर रात थाने की पुलिस ने गेट पर जल रहे लाइट को बंद कराकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश राय “बागी” के साथ सियाराम बागी जो विकलांग थे उन्हें लाठीचार्ज में काफी चोटें आई और उसके बाद आज 11 सितंबर की अल सुबह उनकी मौत हो गई, इस खबर के आने के बाद उनके पैतृक गांव चक रूकुंदीपुर, नोनहरा में लोगो का मजमा लग गया, भाजपा के बड़े नेता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भानुप्रताप सिंह, पारसनाथ राय, अखिलेश सिंह, पप्पू सिंह, पीयूष राय, विवेकानंद पांडेय के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग मृतक भाजपा नेता के आवास पर पहुंच गए, इस दौरान पूर्व सांसद राधामोहन सिंह, भीम सिंह, विनोद अग्रवाल, सपा नेता राजकुमार पांडे भी परिजनों को सांत्वना दिए और परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही। पिता गिरजा उपाध्याय जो काफी वृद्ध हैं वो दुखी मन से एसपी डॉ इरज राजा से न्याय की गुहार लगाए, एसपी डॉ इरज राजा ने इस पूरे प्रकरण पर नोनहरा थाने के एसओ समेत कुल 12 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।एसओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 6 पुलिस कर्मियों को उनके द्वारा लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉक्टरों के पैनल से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ कराई जाएगी। डीएम साहब ने इसमें मजिस्ट्रेट जांच के लिए भी टीम गठित की है, निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बर्बर पिटाई के आरोप में यह कार्रवाई बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के मामले में की गई है, बताया जा रहा है कि सियाराम उपाध्याय अविवाहित थे और दिव्यांग थे, उनके पीछे उनके वृद्ध माता और पिता के साथ एक भाई और हैं जो अहमदाबाद में नौकरी करते हैं, उनके देर रात तक आने की सूचना है। फिलहाल एसपी के आश्वासन के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेजा गया है जिसके पीछे सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। सियाराम उपाध्याय के चचेरे भाई मनीष ने बताया कि दिव्यांग होने के बावजूद शुरू से ही वो भाजपा के जबरदस्त कार्यकर्ता थे, योगी और मोदी के फैन थे, सामाजिक कार्यों के साथ पार्टी लाइन में संगठन के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे, इस बार वे ग्राम प्रधानी की भी तैयारी कर रहे थे। लेकिन उनकी असामयिक मौत ने सारे गांव को और क्षेत्र को दुखी कर दिया। एसपी गाजीपुर डॉ इरज राजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है और आगे भी जांच जारी रहेगी। मुआवजे के सवाल पर उन्होंने कहा कि जरूर सरकार से जो अनुमन्य सहायता होगी वो परिवार को दी जाएगी। इस मामले में और भी कार्रवाई हो सकती है अगर जांच में और भी लोग दोषी पाए जाते हैं ।

advertisement
जिले के खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में जलवा स्वर्ण, रजत और कास्य पदक जीते
तेजरफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी ,दोनों चचेरे भाइयों की मौत, बहन अस्पताल में भर्ती
मेडिकल कॉलेज में ,रेड क्रॉस दिवस पर अनूठी मिसाल,जिलाधिकारी ने किया रक्तदान
बाइक सवार बदमाशों ने युवक की दो गोली मारकर की हत्या, असलहा लहराते हुए बदमाश फरार
एसडीएम ने नगर का किया निरीक्षण, समस्याओं को सुन दिये निर्देश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250820 WA0190
गाजीपुर

शक्ति फाउंडेशन द्वारा छात्राओं के बीच रक्षाबंधन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Sonu sharma
Sonu sharma
August 20, 2025
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, बहन के घर खिचड़ी देने जा रहे थे भाई
गाजीपुर : चक्रवाती तुफान मोथा ने क्षेत्र में मचाई भारी तबाही, किसानों को हुआ करोड़ो का नुकसान, मुआवजे की मांग
ऑपरेशन सिंदूर के तहत विकास भवन में कर्मियों द्वारा किया रक्तदान शिविर का आयोजन : दुर्गेश श्रीवास्तव
गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 1.24 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?