By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: प्रशासन ने मसोन गांव की विवादित जमीन पर चोरी से रखी अंम्बेडकर मूर्ति हटवाया
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > प्रशासन ने मसोन गांव की विवादित जमीन पर चोरी से रखी अंम्बेडकर मूर्ति हटवाया
IMG 20250419 WA0246
गाजीपुर

प्रशासन ने मसोन गांव की विवादित जमीन पर चोरी से रखी अंम्बेडकर मूर्ति हटवाया

Sonu sharma
Last updated: April 19, 2025 5:45 pm
Sonu sharma
Published: April 19, 2025
Share
SHARE
img 20250419 wa02466896601351849611041
प्रशासन ने मसोन गांव की विवादित जमीन पर चोरी से रखी अंम्बेडकर मूर्ति हटवाया 13

गाजीपुर । भांवरकोल थाना क्षेत्र के मसोन गांव में शनिवार को अल -सुबह दलित वर्ग के कुछ लोगों द्वारा चुपके से विवादित जमीन पर अंबेडकर मूर्ति रखने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर उप जिलाधिकारी डॉ० हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार भगवान पांडेय क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक एवं मुहम्मदाबाद सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मूर्ति स्थापित करने से तत्काल हटवा दिया। घटना शनिवार की सुबह की भोर की बताई जा रही है। मसोन गांव में दलित समुदाय के लोग अंम्बेडकर की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में थे। जिस जमीन पर लोग मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में थी इसमें अन्य लोगों की भी जमीन है तथा गांव सभा की सुरक्षित जमीन भी शामिल हैं। उसमें कुछ बस्तियां भी बसी है। जिसके चलते लोगों ने विरोध जताया। इस सम्बन्ध में एसडीएम डा० हर्षिता तिवारी ने बताया कि मौजा मसोन स्थित आराजी नंबर 182 रकबा में कुल 655 एयर जिसमें से 379 एअर अंम्बेडकर पार्क के नाम से सरकारी अभिलेख में दर्ज होना बताया गया है। जबकि उस आराजी में गांव सभा सहित अन्य लोगों की जमीन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से पूरे आराजी का सीमांकन करवाया जा रहा है और अंबेडकर पार्क वाली जमीन को चिन्हित किया जाएगा। एसडीएम डॉ० हर्षिता तिवारी के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम द्वारा सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। बहरहाल पुलिस और तहसील प्रशासन ने मूर्ति को स्थापित करने पर रोक लगा दिया। उन्होंने कहा कि बिना प़शासन के अनुमति से उक्त भूमि पर कोई मूर्ति स्थापित नहीं होगी। उन्होंने बताया लोगों को समझाया गया है कि बिना अनुमति के वहां किसी भी प्रकार की मूर्ति नहीं रखेंगे और नहीं कोई भी विवाद करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान आकाश राय तथा एसडीएम डाक्टर हर्षिता तिवारी व क्षेत्राधिकारी चोब सिंह के अलावा तहसीलदार रामजी राम ,नायब तहसीलदार भगवान पांडेय, थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय सहित मुहम्मदाबाद सर्किल के सभी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष मय फोर्स एवं ग्राम प्रधान आकाश राय आदि मौजूद रहे । इसके अलावा राजस्व निरीक्षक कंगल राम एवं क्षेत्रीय लेखपाल सुनील कुमार, राहुल कुमार तथा अतुल श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।

advertisement
गाजीपुर के संदीप कुशवाहा बने SDM, पहले ही प्रयास में BPSC में हासिल की 50वीं रैंक
जिला जज धर्मेंद्र पांडेय ने डीएम ने और एसपी गाजीपुर की मौजूदगी में किया उद्घाटन
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का गाजीपुर में पुतला फूंक कर किया गया विरोध प्रदर्शन
मोहनिया में बड़ी कार्रवाई, 270 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहू की हत्या के गुनहगारों को सजा- कोर्ट ने सुनाया करारा फैसला, पति को 10 साल की सश्रम कैद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260520 WA0014
Uncategorized

नए आयकर अधिनियम 2025 पर गैर लाभकारी संस्थाओं को दी गई जानकारी

Sonu sharma
Sonu sharma
May 20, 2026
अति प्राचीन शिव मंदिर सादात में देवी देवताओं के प्रतिमा का हुआ स्थापना,श्रद्धालु महिलाओं ने निकली भव्य कलश यात्रा
महामृत्युंजय यज्ञ के आठवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
जिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन
11 किलो 20 ग्राम गांजा व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?