By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: राजमाता सुमित्रा देवी की पुण्य तिथि पर 556 जरूरतमंदों को कंबल, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > राजमाता सुमित्रा देवी की पुण्य तिथि पर 556 जरूरतमंदों को कंबल, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.42.32 PM 1
गाजीपुर

राजमाता सुमित्रा देवी की पुण्य तिथि पर 556 जरूरतमंदों को कंबल, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

Avinash
Last updated: January 2, 2026 7:44 pm
Avinash
Published: January 2, 2026
Share
SHARE

कृपाशंकर यादव

advertisement

गाजीपुर। राजमाता सुमित्रा देवी की दूसरी पुण्य तिथि के अवसर पर मंगलवार, 2 जनवरी, को एमएसडी पॉलिटेक्निक कैंपस में सामाजिक सेवा, मानवता और संवेदनाओं से ओत-प्रोत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आयोजक एमएसडी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन राजा साहेब डॉ. सन्तोष कुमार मिश्रा रहे। इस अवसर पर उन्होंने 556 गरीब महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए तथा आयोजित रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.42.32 PM
राजमाता सुमित्रा देवी की पुण्य तिथि पर 556 जरूरतमंदों को कंबल, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन 14

कार्यक्रम की शुरुआत राजमाता सुमित्रा देवी एवं महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात पूरा परिसर “राजमाता सुमित्रा देवी अमर रहें” और “महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा अमर रहें” के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा।

advertisement

इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का कुशल संचालन अधिवक्ता अवधेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में अरुण पाठक, अर्जुन राय, डॉ. राजेश उपाध्याय, राकेश तिवारी व्यास, रविन्द्र कुमार मिश्रा, चंद्रजीत राजभर, अभिषेक उपाध्याय, विंध्यवासिनी तिवारी एवं रविकांत तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला।

WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.03.53 PM 3
राजमाता सुमित्रा देवी की पुण्य तिथि पर 556 जरूरतमंदों को कंबल, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन 15

अपने संबोधन में राजा साहेब डॉ. सन्तोष कुमार मिश्रा ने अपने माता-पिता के जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनकी माता राजमाता सुमित्रा देवी सदैव निष्पक्ष, साहसी और न्यायप्रिय थीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में उनकी माता के नाम पर एमएसडी पॉलिटेक्निक कॉलेज, एमएसडी आदर्श होम्योपैथी कॉलेज एवं मां विंध्यवासिनी सुमित्रा देवी एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना की गई, जबकि उनके पिता के नाम पर पंडित त्रिपुरारी मिश्रा महाविद्यालय एवं पंडित त्रिपुरारी मिश्रा फार्मेसी कॉलेज स्थापित किए गए, जो आज भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने अपने पूर्वजों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके बाबा रामनाथ जी ब्रिटिश काल में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं उर्दू के विद्वान थे और रेलवे विभाग में सेवा करते थे। उनके चारों पुत्र सरकारी सेवा में रहे, जिनमें महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा भी शामिल थे।

डॉ. सन्तोष कुमार मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह से अपने माता-पिता के सम्मान, सेवा और स्मरण का आह्वान करते हुए उनकी स्मृति में प्रस्तावित मूर्ति स्थल निर्माण में सहयोग की अपील की, जहां उनके माता-पिता की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

कार्यक्रम का समापन कंबल एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने राजा साहेब डॉ. सन्तोष कुमार मिश्रा के समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए इसे सेवा, संस्कार और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

जमीनी विवाद में बभनौली गांव में बवाल, दो नाबालिग व दो महिलाओं सहित 14 जेल भेजे गए
यज्ञ से प्रकृति एवं समाज का संस्कार होता है – स्वामी अनंन्तानंन्द सरस्वती
एलजी मनोज सिन्हा व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शहीदों को किया नमन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक, आरआरसी सेंटर व सामुदायिक शौचालयों के संचालन पर जोर
अज्ञात वाहन ने अधेड़ महिला को मारी टक्कर,मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250312 WA0169
गाजीपुर

समर्पण संस्था की संरक्षिका सविता सिंह को दैनिक जागरण अचीवर अवार्ड से सम्मानित, जिले प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत

Sonu sharma
Sonu sharma
March 12, 2025
बापू महाविद्यालय सादात के विद्यार्थियों को भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना ने बांटा स्मार्टफोन, चहके छात्र छात्रा
जखनिया में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, सालभर की मेहनत खाक
ट्यूबेल पर देर रात सोने गए वृद्ध की सुबह खून से लतफत मिली लाश,भारी बस्तु से सर पर प्रहार की गई हत्या – एसपी
पुलिस के कार्य की बारीकियों से अवगत हो रहे बापू महाविद्यालय के विद्यार्थी, पुलिस-विद्यार्थी अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम में ले रहे हिस्सा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?