गाजीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के एक पद तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के एक पद पर चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 जनवरी 2026 को आयोजित होना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा साक्षात्कार की नई तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपराह्न 02 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, गाजीपुर में समस्त संबंधित प्रपत्रों के साथ उपस्थित हों।
प्राधिकरण द्वारा अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई है।



