By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: होली मिलन समारोह में सजी काव्य गोष्ठी, मशहूर कवियों की रचनाओं ने अतिप्राचीन राम चबूतरा “हरिशंकरी” पर बांधा समां
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > होली मिलन समारोह में सजी काव्य गोष्ठी, मशहूर कवियों की रचनाओं ने अतिप्राचीन राम चबूतरा “हरिशंकरी” पर बांधा समां
IMG 20260309 WA0375
गाजीपुर

होली मिलन समारोह में सजी काव्य गोष्ठी, मशहूर कवियों की रचनाओं ने अतिप्राचीन राम चबूतरा “हरिशंकरी” पर बांधा समां

Sonu sharma
Last updated: March 9, 2026 7:52 pm
Sonu sharma
Published: March 9, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर।  अतिप्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में पारंपरिक रूप से “होली मिलन” समारोह का आयोजन दिनांक 8 मार्च दिन रविवार को सायंकाल 7 बजे से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अति प्राचीन राम चबूतरे पर राम सिंहासन पर विराजित प्रभु श्रीराम के दरबार में पूजन-अर्चन के साथ हुई, जिसके बाद देश के प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से काव्य गोष्ठी को यादगार बना दिया और श्रोतागण वाह वाह कर झूम उठे। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा” तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने बाहर से आए कवियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र पहनाकर और अबीर गुलाल लगा कर स्वागत किया। काव्य पाठ का मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि “शंकर कैमूरी” ने किया। काव्य गोष्ठी में मशहूर कवि अंबुज मिश्रा, फजीहत गहमरी, गुनगुन गुप्ता, बादशाह प्रेमी, अमरनाथ तिवारी “अमर” और अंतरराष्ट्रीय कवि पंडित भूषण त्यागी ने अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कवियों ने प्रेम, समाज, देशभक्ति और समसामयिक विषयों पर आधारित कविताओं का पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। कवि अंबुज मिश्रा ने प्रेम की भावनाओं से भरी अपनी रचना सुनाई —
“मैंने देखा नहीं तुम दिखे भी नहीं,
मैंने खोजा नहीं तुम मिले भी नहीं,
प्यार ही चाहिए ज़िंदगी के लिए,
मैंने मांगा नहीं तुम दिए भी नहीं।”
वहीं शंकर कैमूरी ने अपनी सामाजिक संदेश से भरपूर पंक्तियों से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया—
“वो आदमी तलाशो जो करके ये दिखा दे,
पत्थर को मोम कर दे, शीशे का दिल बना दे,
लाया हूं बंद करके मैं साफ बोतलों में,
किस जात का लहू है कोई डॉक्टर बता दे।”
इसके अलावा गुनगुन गुप्ता ने बेटियों के महत्व पर आधारित रचना सुनाई—
“बेटे हैं नेह मेघ तो बौछार बेटियां,
बेटे यदि गुलाब तो गुलनार बेटियां,
एक दूसरे से कम नहीं दोनों हैं बराबर,
बेटे सृजन के स्रोत तो आधार बेटियां।”
पंडित भूषण त्यागी ने देशभक्ति से ओतप्रोत पंक्तियां सुनाईं—
“दर्द होता रहा छटपटाते रहे,
आईने से सदा चोट खाते रहे,
वो वतन बेचकर मुस्कराते रहे,
हम वतन के लिए सर कटाते रहे।”
इस अवसर पर कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया, राम चबूतरे पर आयोजित होली मिलन के इस पारंपरिक कार्यक्रम में आरएसएस के जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, शासकीय अधिवक्ता सिविल अजय पाठक, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृपाशंकर राय, अशोक अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, गोपाल जी पांडे, पंडित लव त्रिवेदी, छोटे महाराज, मयंक तिवारी, जयसूर्या भट्ट, बनबिहारी सिंह, कमलेश सिंह, नाहिद खान, प्रहलाद पांडेय, राकेश तिवारी, सूर्यवीर सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमरमणि त्रिपाठी, प्रमोद सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और रामलीला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने सभी उपस्थित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों के साथ सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

advertisement
गंगा नदी के रौद्र रूप से कई गांव पानी से घीरे, डूबती फसलों से ब्यवसायिक खेती पर लगा ग्रहण
गाजीपुर में 140 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त, डीएम ने दी जानकारी
गाज़ीपुर प्रेस क्लब ने धूमधाम के साथ मनाया होली मिलन समारोह
कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. विजय यादव वियतनाम में बिजनेस अवार्ड से हुए सम्मानित
18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराने पर होगी कठोर कार्रवाई, 50 हजार जुर्माना या 2 साल की सजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Ghazipur samachar
गाजीपुर

सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, शस्त्र लाइसेंस जांच में बड़े खुलासे

Sonu sharma
Sonu sharma
July 22, 2026
फातिमा संग उमर अंसारी का हुआ निकाह
गाजीपुर में सिविल डिफेंस की टीम की ट्रेनिग एवं मॉकड्रिल कार्यक्रम होगा बहुत जल्द शुरू : गाजीपुर डीएम
सादात थाना क्षेत्र के 14 वर्षीय छात्र दो दिन से लापता
फरहत अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश, डीएम गाजीपुर को 5 हफ्ते में निर्णय लेने का निर्देश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?