By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर के 25 हजार पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर के 25 हजार पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
IMG 20261113 WA0014
गाजीपुर

गाजीपुर के 25 हजार पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

Sonu sharma
Last updated: November 13, 2026 7:40 pm
Sonu sharma
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। जिले के हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए 01 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 संचालित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल की अध्यक्षता में जनपद के पेंशनर संघ के अध्यक्ष/मंत्रीगण के साथ बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की सहायता के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में भी एक महीने तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। यहाँ तकनीकी जानकारी न रखने वाले बुजुर्गों को प्रमाणपत्र बनवाने में मदद मिलेगी। कोषागार गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों और अन्य प्रदेशों से जुड़े करीब 25 हजार पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा जनपद में केंद्र सरकार के विभागों, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के भी हजारों पेंशनर हैं। इन सभी को निर्धारित समय पर अपना जीवित होने का प्रमाण देना होता है, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रहे। शासन के निर्देश पर अधिक से अधिक पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि गाजीपुर कोषागार से जुड़े सभी पेंशनरों को साल में एक बार अपना जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य होता है। पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार के शासनादेश के तहत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की इस व्यवस्था को लागू किया गया है। पेंशनर्स बैंक, डाकघर एवं जनसेवा केन्द्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र। कोषागार में भी दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। पेंशनर्स स्वयं भी स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं ऐसे घर बैठे बना सकते हैं सर्टिफिकेट, प्रक्रिया बेहद आसान पेंशनर या उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस सरल तरीके से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकता है। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद जीवन प्रमाण ऐप खोलकर आपरेटर के रूप में आधार और मोबाईल नम्बर डालकर ओटीपी से सत्यापित करें। इसके बाद पेंशनर का नाम, पीपीओ नम्बर, बैंक खाता संख्या और पेंशन सैंक्शनिंग अथारिटी का नाम दर्ज करें। मोबाईल का फ्रंट कैमरा आन करें। ऐप स्क्रीन पर दिये गये निर्देश के अनुसार अपनी पलकें झपकाएं। चेहरा पूरी तरह स्कैन होते ही स्क्रीन पर सक्सेसफुल का मैसेज आ जाएगा। प्रमाणीकरण सफल होने के बाद मोबाईल पर जीवन प्रमाण पत्र आईडी का एसएमएस आ जाएगा, जिसे सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

advertisement

advertisement
विधानसभा 376 जंगीपुर में B.L.O. 2 की कार्यशाला का भव्य आयोजन
गाजीपुर में श्रमिकों को 17.03 करोड़ रुपये का भुगतान, शेष 14.03 करोड़ के भुगतान की प्रक्रिया जारी
ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
गाजीपुर में वारंटियों के खिलाफ अभियान, रेवतीपुर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
समाजसेवा मानवीय मूल्यों को जीवंन्त रखने का एक अच्छा विकल्प – आनंन्द राय मुन्ना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 29 at 7.01.09 PM
गाजीपुर

गहमर हत्याकांड में नया मोड़: एनटीपीसी की पंपिंग मशीन से तालाब खाली कराएगी पुलिस

Avinash
Avinash
December 29, 2025
गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़—25 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
नए आयकर अधिनियम 2025 पर गैर लाभकारी संस्थाओं को दी गई जानकारी
सड़क हादसा: गाजीपुर के दो व्यापारियों की मौत, चालक गंभीर घायल
बहुत जल्द बनेगा मोहल्ला शास्त्री नगर स्मार्ट कॉलोनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?