By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर जिला पंचायत में 40 करोड़ का खेल! ठेकेदारों की जंग में टेंडर ध्वस्त, विकास पर ब्रेक
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > गाजीपुर जिला पंचायत में 40 करोड़ का खेल! ठेकेदारों की जंग में टेंडर ध्वस्त, विकास पर ब्रेक
WhatsApp Image 2026 01 18 at 7.59.49 PM
उत्तर प्रदेशHomeगाजीपुर

गाजीपुर जिला पंचायत में 40 करोड़ का खेल! ठेकेदारों की जंग में टेंडर ध्वस्त, विकास पर ब्रेक

Avinash
Last updated: January 18, 2026 8:04 pm
Avinash
Published: January 18, 2026
Share
SHARE
WhatsApp Image 2026 01 18 at 7.59.49 PM
गाजीपुर जिला पंचायत में 40 करोड़ का खेल! ठेकेदारों की जंग में टेंडर ध्वस्त, विकास पर ब्रेक 13

आपसी घमासान, हिस्सेदारी की लड़ाई और टेंडर मैनेजमेंट फेल—अपरिहार्य कारण बताकर पूरी प्रक्रिया रद्द

advertisement

गाजीपुर। जिला पंचायत से निकाले गए करीब 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर आखिरकार आपसी खींचतान और ठेकेदारों की जंग की भेंट चढ़ गए। नाली, सीसी रोड और खंडजा जैसे 300 से अधिक विकास कार्यों के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया को ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया। जबकि यह पूरा बजट वित्तीय वर्ष 2025-26 में 31 मार्च तक खर्च होना अनिवार्य है।

advertisement

सूत्रों के मुताबिक, 67 सदस्यीय जिला पंचायत में लंबे समय से बराबर हिस्सेदारी को लेकर जबरदस्त घमासान चल रहा था। बोर्ड बैठकों में हंगामा, पर्दे के पीछे सौदेबाजी और गुटबाजी के बीच किसी तरह सहमति बनी, तो करीबी खेमा मुखर हो गया। कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति का रास्ता नहीं निकल सका।

advertisement

शुक्रवार को स्थिति उस वक्त और विस्फोटक हो गई, जब कई बड़े कार्यों पर अप्रत्याशित रूप से टेंडर डाल दिए गए। इससे कथित टेंडर मैनेजमेंट की पूरी रणनीति फेल हो गई। ऑनलाइन प्रक्रिया में करीब 100 टेंडर पड़ने की संभावना से खलबली मच गई।

शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में ठेकेदारों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन ऐन वक्त पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की ओर से “टेंडर कराने में कठिनाई” का हवाला देते हुए अपरिहार्य कारणों से पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी गई।

अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष के आदेश पर टेंडर निरस्तीकरण का पत्र जारी कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि समय पर टेंडर न होने की स्थिति में क्या 40 करोड़ का बजट लैप्स होगा? और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

👉 विकास कार्य ठप, राजनीति गरम और सवाल बड़े—गाजीपुर जिला पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में।

पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया शंकर फिलिंग सेंटर का फीता काटकर किया उद्घाटन
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी चाचा को आजीवन कारावास के साथ 2.65 हजार के अर्थदंड
धूमधाम मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती
गाजीपुर: जनता की मांग पर 18 दिसंबर को सरजू राय पीजी कॉलेज में विशाल भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय परिवार ने सादात में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली आध्यात्मिक रैली, दिया विश्व शांति का संदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250826 WA0252 1
गाजीपुर

समाजवादी व्यापार सभा का वरुण देव मुंशी को जिला सचिव मनोनीत किया गया

Sonu sharma
Sonu sharma
August 26, 2025
दीपावली से पूर्व वृद्धजनों के चेहरों पर खिला मुस्कान
भांवरकोल ब्लाक परिसर में चला स्वच्छता पखवाड़ा अभियान
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी आदित्य शर्मा गिरफ्तार
एडीजे प्रथम की अदालत ने मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद की जमानत अर्जी की खारिज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?