By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश
IMG 20261124 WA0010
गाजीपुर

जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश

Sonu sharma
Last updated: November 24, 2026 9:25 pm
Sonu sharma
Published: November 24, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर।  जिला कृषि अधिकारी, गाजीपुर द्वारा जनपद के समस्त कृषक भाइयों को अवगत कराया गया है कि जनपद में वर्तमान समय में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। जनपद में यूरिया 35,766 मैट्रिक टन, डीएपी 6,285 मैट्रिक टन, एमओपी 1,476 मैट्रिक टन, एनपीके 8,438 मैट्रिक टन तथा एसएसपी 4,029 मैट्रिक टन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर को नन्दगंज रैक से इफको की 2,371 मैट्रिक टन डीएपी की रैक प्राप्त हुई है, जिसमें पीसीएफ को 1,600 मैट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र को 771 मैट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है। इस प्रकार जनपद में किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी ने समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वर्तमान में प्रयोग होने वाली मुख्य उर्वरक यूरिया की बिक्री किसानों को निर्धारित मूल्य पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। यदि कोई उर्वरक विक्रेता अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक मूल्य पर उर्वरक की बिक्री करता है अथवा यूरिया के साथ कम प्रचलित अन्य उत्पाद खरीदने के लिए किसानों को बाध्य करता है, तो संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय एवं प्रयोग करें। किसी भी परिस्थिति में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे खेती की लागत में वृद्धि होती है तथा मृदा एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त करने के लिए किसान भाई हरी खाद, कम्पोस्ट खाद, वर्मी कम्पोस्ट, नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का भी प्रयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी किसान भाई को उर्वरक प्राप्त करने में कोई समस्या होती है, तो वह जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अथवा उप जिलाधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या का तत्काल निस्तारण करा सकते हैं।

advertisement

advertisement
नववर्ष पर हथियाराम सिद्धपीठ मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां बुढ़िया माई के दर्शन को लगी लंबी कतारें
हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन
“नौकरी जाए या जेल जाऊं, तुम्हें मारकर जाऊंगा”—छात्रा का सिपाही पर धमकी देने का आरोप
कार से टक्कर के बाद घबराया ट्रक चालक, पुल से लगाई छलांग; मौत
डबल मर्डर के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 19 at 6.18.18 PM
गाजीपुर

गाजीपुर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Avinash
Avinash
January 19, 2026
सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, शस्त्र लाइसेंस जांच में बड़े खुलासे
गाजीपुर में बढ़ा बैंक ऋण-जमा अनुपात, जून तक 42.63% पहुंचा; DM ने ऋण प्रवाह बढ़ाने के दिए निर्देश
गाजीपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, बराह जी मंदिर गंगा घाट पर हुआ श्रमदान
सपा महिला सभा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पुनीता सिंह खुशबू बनीं प्रदेश सचिव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?