राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग में आयोजित हुई बहुआयामी छात्रा प्रतियोगिता
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 45 छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का हुनर
जनवरी में घोषित होगा प्रतियोगिता का परिणाम, विजेता होंगी सम्मानित
छात्राओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित फेमस पूर्वांचल विकास संस्था का आयोजन
गाजीपुर। फेमस पूर्वांचल विकास संस्था की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कनिष्ठ, ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान सामान्य ज्ञान, मेहंदी, ड्राइंग एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कुल 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संस्था के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम जनवरी माह में घोषित किया जाएगा। चयनित छात्राओं को संस्था द्वारा एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव के साथ शिवांगी पांडेय, साक्षी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





