By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान
IMG 20261015 WA0021
गाजीपुर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान

Sonu sharma
Last updated: October 15, 2026 9:38 pm
Sonu sharma
Published: October 15, 2026
Share
SHARE

युवा और पहली बार मतदान करने वालों को मिलेगा मौका, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने राजनीतिक दलों से व्यापक प्रचार-प्रसार की अपील कीगाजीपुर। निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह अभियान 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) और 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को आयोजित होगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कार्यालय कक्ष में उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया और आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों विशेष अभियान दिवसों पर जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रहेंगे।मतदाता बनने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरतमतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने या छूटे हुए नाम को शामिल कराने के इच्छुक नागरिकों से अपील की गई है कि वे संबंधित बूथ पर अपनी अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र संख्या उपलब्ध है, तो उसे भी साथ ले जा सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधामतदाता सूची से संबंधित आवेदन भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

advertisement

– फॉर्म-6: मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए।- फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए।- फॉर्म-8: नाम, पता या अन्य प्रविष्टियों में संशोधन तथा स्थान परिवर्तन के लिए।राजनीतिक दलों से सहयोग की अपीलबैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करने और विशेष अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वालों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर उपलब्ध कराना है।अपील: यदि आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो 17 या 24 अक्टूबर को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करें और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

advertisement

advertisement
समता पीजी कॉलेज सादात में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन
संजय निषाद के तीखे सवाल, बोले- मुख्य आरोपी का क्यों नहीं हुआ एनकाउंटर?
गाजीपुर में किशोर गृह और प्लेस ऑफ सेफ्टी का औचक निरीक्षण
गाजीपुर में 43 हजार किशोरियों को लगेगा HPV टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अभियान तेज
दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260616 WA0019
गाजीपुर

ग्रीष्मावकाश खत्म, स्कूलों में लौटी रौनक; तिलक-मिठाई से हुआ बच्चों का स्वागत

Sonu sharma
Sonu sharma
June 18, 2026
अनुदेशकों का मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 17 हजार हुआ, अनुदेशकों में खुशी की लहर
36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में बृजेश सिंह कोर्ट में पेश
मुकदमों की लंबी प्रक्रिया से बचाएगा मध्यस्थता अभियान, गाजीपुर में अधिवक्ताओं की बैठक
गाजीपुर: मनिया मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?