By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
IMG 20250907 WA0276 1
गाजीपुर

सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Sonu sharma
Last updated: September 7, 2025 4:41 pm
Sonu sharma
Published: September 7, 2025
Share
SHARE
img 20250907 wa02781029907338462487361
सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद 14
img 20250907 wa02773637216363612630949

गाजीपुर । अध्यात्म जगत में तीर्थस्थल के रूप में स्थापित सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज द्वारा किया जा रहा चातुर्मास महाव्रत रविवार को समाप्त हुआ। श्रावण प्रतिपदा से शुरू होकर भाद्रपद पूर्णिमा तक चले इस चातुर्मास महाव्रत के पूर्णाहुति पर हवन-पूजन और प्रवचन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें शिष्य-श्रद्धालुओं ने पुण्य-लाभ की कामना के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। पूर्णाहुति कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ने अपने ब्रह्मलीन गुरु महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। वक्ताओं ने सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महाराज को परम संत बताते हुए कहा कि इस पवित्र स्थल पर आने से स्थान का नहीं बल्कि व्यक्ति का महत्व बढ़ जाता है। देश के अंदर बहुत से मठ-मंदिर और आश्रम है, परन्तु यह मठ अध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र शक्तिपीठ है। यहां से जो जितना जुड़ता है, वह उतना ही जुड़ता चला जाता है। महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति महाराज ने चातुर्मास की व्याख्या करते हुए बताया कि चातुर्मास, सनातन वैदिक धर्म में आहार, विहार और विचार के परिष्करण का समय है। चातुर्मास संयम और सहिष्णुता की साधना करने के लिए प्रेरित करने वाला समय है। इसका सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है। इस दौरान तप, शास्त्राध्ययन एवं सत्संग आदि करने का तो विशेष महत्व है ही, सभी नियम सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावहारिक दृष्टि से भी बड़े उपयोगी हैं। चातुर्मास धर्म, परम्परा, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक सूत्र में पिरोने वाला समय माना जाता है। चातुर्मास संयम को साधने का संदेश देता है। बढ़ती असंवेदनशीलता के समय में संयम की यह साधना और भी आवश्यक हो जाती है। संयमित आचरण से हम न केवल मन को वश में करना सीखते हैं, बल्कि हमें धैर्य और समझ भरा व्यवहार करना भी आता है। चातुर्मास हमें मन के वेग को संयम की रस्सी से बांधने की प्रेरणा देता है। कहा कि चातुर्मास धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आरोग्य विज्ञान व सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने चन्द्र ग्रहण पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर कथा वाचिका आराधना सिंह, मौनी बाबा मठ कनुआन के महंत सत्यानंद महाराज, संत देवरहा बाबा, डॉ रत्नाकर त्रिपाठी, चोब सिंह, सर्वानंद सिंह, डा. इंद्रजीत सिंह, भुड़कुड़ा के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, तारावती, अखंड प्रताप सिंह, आचार्य शंभू पाठक, आचार्य अवनीश पाण्डेय, डी एन सिंह, महावीर प्रसाद, मनीष पाण्डेय, डॉ. अमिता दूबे, राधेश्याम जायसवाल, सतीश जायसवाल, लौटू प्रजापति आदि रहे। संचालन डा संतोष यादव ने किया। अंत में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया ।

advertisement
अंधऊ बुलडोजर कार्रवाई के बाद सपा सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे पीड़ितों के बीच, बोले – इंसाफ दिलाकर रहेंगे
जलजमाव सड़क के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर मेडिकल में लिया प्रवेश, अभ्यर्थियों पर मुकदमा दर्ज
अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा 23 फरवरी को नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
नौ साल से लंबित मांगों पर सरकार की अनदेखी से लेखपालों में नाराजगी, किया धरना प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
30 08 2025 stamp scam 24030121 151033666 m
Homeउत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गाजीपुर में फर्जी स्टाम्प पेपर रैकेट का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

Avinash
Avinash
December 8, 2025
योग दिवस पर थानाध्यक्ष सहित कर्मियों ने किया अभ्यास
राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन की बैठक सम्पन्न
हनुमान जयंती पर आपरेशन सिंन्दूर नामक पत्रिका का हुआ विमोचन
कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी शुभम सिंह ने किया सरेंडर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?