By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: 29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य  प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > 29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य  प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
IMG 20260223 WA0494
गाजीपुर

29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य  प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sonu sharma
Last updated: February 23, 2026 6:35 pm
Sonu sharma
Published: February 23, 2026
Share
SHARE
img 20260223 wa04938025296910907762828
29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य  प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 13

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब द्वारा 29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन लंका मैदान स्थित मैरिज हॉल में किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम नगीना सिंह यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सोनी जिला प्रोवेशन अधिकारी, पारस नाथ यादव जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तथा क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि क्लब द्वारा जनपद में इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता करा कर बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सम्मान देने का क्लब का प्रयास गौरवमई एवं अद्भुत है, बच्चों के अंदर छुपे बहुमुखी प्रतिभा को तराश कर मंच देने का कार्य क्लब ने जो किया है इसके लिए क्लब के सारे पदाधिकारियों और सदस्यों को मैं सेल्यूट करता हूं उम्मीद करता हूं कि यह बच्चे क्लब के माध्यम से प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा को मुकाम दे सकेंगे। प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि संजय कुमार सोनी ने जिले के अंदर नृत्य की प्रतिभा को देखकर आश्चर्यचकित होकर कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से एक प्रस्तुति देकर हम सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हमेशा एक सहयोगी के रूप में तत्पर रहूंगा। जबकि विशिष्ट अतिथि पारस नाथ यादव ने बच्चों के बौद्धिक एवम बहुमुखी विकास के लिए क्लब की प्रशंसा करते हुए क्लब के अन्य विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। अतिथियों का स्वागत सचिव रामनाथ कुशवाहा तथा संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। क्लब पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने निर्णायक मंडल सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल सदस्यों में वाराणसी से ऋषभ यादव, पियूष किशन तथा गाजीपुर की प्रिंसेस बकस्टार मानसी वर्मा शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में जनपद तथा गैर जनपद से 187 प्रतियोगी शामिल रहे। प्रतियोगिता का परिणाम देर शाम प्रतियोगिता स्थल पर ही घोषित किया गया। निर्णायक मंडल के अनुसार एकल जूनियर में खुशी आबिदा फंक डांस क्लासेज प्रथम, आराध्या सिंह सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, मेंहल सहाय सेंट जॉन्स स्कूल, शिवानी वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय, हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस तृतीय जबकि सलोनी यादव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, प्राची तथा आर्यन पटेल शिव डू डाँस तथा प्रियांशु तिवारी द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। इसी प्रकार एकल वरिष्ठ वर्ग में विक्की फ़्यूज़न फंक डांस क्लासेज तथा अदिति सिंह एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से प्रथम, एंजल चौरसिया रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तथा ओम कुमार वाराणसी संयुक्त रूप से द्वितीय, पॉपिंग आरएस सिद्धार्थ इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहे जबकि शुभम रितेश शिव डू डाँस, संध्या कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, मीनाक्षी सिन्हा एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, निहारिका जवाहर नवोदय विद्यालय का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। युगल नृत्य में शिखा व सिमरन शिव डू डाँस प्रथम, शिवानी व खुशी फंक डांस क्लासेज द्वितीय तथा संजना व तन्नू जवाहर नवोदय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अन्वी व हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस, सौम्या व सुहानी एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
इसी प्रकार समूह नृत्य में स्ट्रेंजर गर्ल्स ग्रुप व कंतारा ग्रुप जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम, खुशी ग्रुप फंक डांस क्लासेज द्वितीय, सूरज बिंद ग्रुप गणेशा डांस ऐकेडमी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अनुप्रिया ग्रुप सूरज इंटरनेशनल स्कूल लक्ष्मी ग्रुप सनराइज पब्लिक स्कूल तथा सुभी ग्रुप संत कबीर पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चुना गया। प्रतियोगिता का सफल संपादन पीजी कालेज टेरी के कुशल छात्रों द्वारा किया गया जबकि तकनीकी संचालन क्लब पदाधिकारी सत्यदेव दूबे तथा अजय यादव ने किया तथा संचालन क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने किया। क्लब ऑडिटर डा0 जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले “29वें वेलफेयर उत्सव” में शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर अनिल सर, राजेश महतो, संजय वर्मा समेत क्लब के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

advertisement
शेरपुर में श्री शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ 29 से
आक्सफोर्ड इंन्टरनेशनल स्कूल एवं चंन्दनी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बिरादरी के लोग गंदगी और टूटी उम्मीदों में जिंदगी गुजारने को मजबूर …..
महान देशभक्त,क्रान्तिकारी डॉ0 सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती
16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी आदित्य शर्मा गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250926 WA0299
गाजीपुर

नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा का यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

Sonu sharma
Sonu sharma
September 26, 2025
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम अनुपम शुक्ला
मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मोहीनुद्दीन अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली, अब 9 फरवरी को होगी अगली कार्यवाही
चार लाख की ठगी की साजिश नाकाम, तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी
क्रिएटिव फोटोग्राफर फाउंडेशन का भव्य उद्घाटन – लखनऊ में कला और सामाजिक चेतना का संगम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?