गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के 552 कर्मचारियों ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित धरने के बाद कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मांगपत्र सौंपा।कर्मचारियों ने बीमा सुविधा, सेवानिवृत्ति के समय 300 दिन के उपार्जित अवकाश के नकदीकरण समेत विभिन्न मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की। संगठन ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। मंडल अध्यक्ष के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक ने मांगों पर विचार करते हुए 19 सितंबर 2026 तक आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। धरने में बड़ी संख्या में शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे।



