By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में 26 लाख का गांजा बरामद, डीसीएम से तीन तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > क्राइम > गाजीपुर में 26 लाख का गांजा बरामद, डीसीएम से तीन तस्कर गिरफ्तार
f7cb709e510e5ab855d8080838b39545
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर में 26 लाख का गांजा बरामद, डीसीएम से तीन तस्कर गिरफ्तार

Avinash
Last updated: May 24, 2026 8:25 pm
Avinash
Published: May 24, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने शनिवार को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 26 लाख रुपये कीमत का 102.746 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक डीसीएम वाहन से 10 बंडलों में छिपाकर ले जाया जा रहा गांजा जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुंवर यादव, भोला यादव और संतोष कुमार के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर एक वाहन कठवा मोड़ की तरफ से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर बड़ौरा चट्टी और कासिमाबाद रोड पर घेराबंदी की गई। जांच के दौरान डीसीएम वाहन से गांजा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

advertisement

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों के कब्जे से डीसीएम वाहन, एंड्रॉयड मोबाइल, कीपैड फोन और नकदी भी बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी रामकुंवर यादव का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और लूट जैसे गंभीर मामलों में कुल 12 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। नोनहरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने किया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जिले में सप्लाई किया जाना था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह नेटवर्क पूर्वांचल के कई जिलों तक फैला हो सकता है।

advertisement

advertisement
जमीनी विवाद में भाई ने भाई की रची हत्या की साजिश, सुपारी देकर कराई हत्या, बोलेरो,फावड़ा,रॉड समेत 5 गिरफ्तार, एक फरार
शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक श्री प्रकाश राय की प्रतिमा का अनावरण
101 मेधावियों को 103 स्वर्ण पदकों से नवाजा , 178 मेधावियों समेत कुल 71243 छात्र-छात्राओं को दी गई उपाधि
मां के चरणों में श्रद्धानवत होना सौभाग्य की बात : पूर्व सांसद अतुल राय
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश: OBC, SC-ST और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Screenshot 20250426 230906 WhatsApp
गाजीपुर

मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं

Sonu sharma
Sonu sharma
April 26, 2025
स्कूल में अपमान और शिक्षक की पिटाई से आहत छात्रा ने की आत्महत्या
भांवरकोल क्षेत्र के बीरपुर पंचायत के डीघा में अगलगी की घटना में एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक
स्वामी विवेकानंद जी मनाई गई जयंती
ब्रह्मर्षी समाज कर्नाटक ने आशीष कुमार राय को किया सम्मानित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?