By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, कई दुकानों को नोटिस
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पुलिस को चकमा देकर एनकाउंटर में घायल 35 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अस्पताल से फरार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > breaking > पुलिस को चकमा देकर एनकाउंटर में घायल 35 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अस्पताल से फरार
Screenshot 2026 08 29 12 02 20 633 com.whatsapp
breakingगाजीपुर

पुलिस को चकमा देकर एनकाउंटर में घायल 35 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर अस्पताल से फरार

Avinash
Last updated: August 29, 2026 12:04 pm
Avinash
Published: August 29, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। पुलिस एनकाउंटर में घायल अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर और लुटेरा सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आज भोर में सुधीर बाथरूम जाने के बहाने पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुट गई हैं। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। दरअसल, 2 अगस्त को गहमर पुलिस की मुठभेड़ में सुधीर पासी समेत दो बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था और बाद में सुधीर को जिला जेल भेज दिया गया था। इसके बाद 21 अगस्त को गोली लगने से घायल सुधीर पासी को घुटने के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आज उसका ऑपरेशन होना था, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही वह पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से 90 हजार 620 रुपये नकद, सोने का लॉकेट, पांच मोबाइल फोन, चोरी की हंटर बाइक और दो अवैध तमंचे बरामद हुए थे। बरामद मोबाइल और बाइक को गाजीपुर के अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर और आजमगढ़ में हुई वारदातों से जोड़कर जांच की जा रही है। वहीं, मुख्य आरोपी सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी पर लूट, रंगदारी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 35 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। आरोप है कि 29 जुलाई को बकरा खरीदने के बहाने एक व्यापारी से 60 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने की वारदात में भी सुधीर पासी का नाम सामने आया था। इसके अलावा कामाख्या धाम मैरिज हॉल के संचालक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले का भी पुलिस ने खुलासा किया था। अब सबसे बड़ा सवाल है कि कड़ी पुलिस निगरानी और अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद इतना शातिर बदमाश आखिर पुलिस को चकमा देकर कैसे फरार हो गया? फिलहाल गहमर पुलिस और जिले की पुलिस टीमें फरार सुधीर पासी की तलाश में जुटी हैं, जबकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। कैमरे की नजर और पुलिस की कार्रवाई के बीच फरार हुए इस हिस्ट्रीशीटर की तलाश अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

advertisement

advertisement
“प्रतिभाओं को सलाम: गाजीपुर में बेटियों के शिक्षा-सशक्तिकरण को मिला मंच और सम्मान”
बकरीद की छुट्टी बदली, अब 28 मई को रहेगा अवकाश
कोर्ट-कचहरी के मामलों के निपटारे का मौका, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
गाजीपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 23 दरोगाओं के तबादले
गाजीपुर में SIR प्रक्रिया में बड़ी खामी, मुस्लिम मतदाताओं की जगह मैपिंग में दिखे गैर-मुस्लिम नाम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260212 WA0262
गाजीपुर

देवकली पम्प नहर प्रथम एवं द्वितीय  द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न..

Sonu sharma
Sonu sharma
February 13, 2026
महिलाओं के सम्मान पर टिप्पणी का आरोप, समाजवादी महिला सभा ने एफआईआर की मांग की
भाजपा नेता और सैदपुर से पूर्व विधायक रहे सुभाष पासी गैंगस्टर में गिरफ्तार,पत्नी रीना पासी फरार
चोचकपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खेल से बच्चों की प्रतिभा निखरती है: विधायक जै किशन साहू
वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस, इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित हुई डाॅ० उरूज फात्मा और शीर्ष दीप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?