By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के शिकार को लौटाए ₹99 हजार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के शिकार को लौटाए ₹99 हजार
IMG 20260525 WA0010 e1779717144235
गाजीपुर

गाजीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर फ्रॉड के शिकार को लौटाए ₹99 हजार

Avinash
Last updated: May 25, 2026 3:18 pm
Avinash
Published: May 25, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम और जालसाजों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल, थाना बहरियाबाद को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए यूपीआई धोखाधड़ी के शिकार एक पीड़ित के 99,923.86 रुपये वापस करा दिए हैं। जानकारी के अनुसार, प्यारेपुर निवासी शिवशरन सिंह पुत्र जयशंकर सिंह के साथ हाल ही में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरियाबाद साइबर सेल और थाना पुलिस ने तकनीकी सूझबूझ से शिवशरन सिंह के खाते से ट्रांसफर की गई 99,923.86 रुपये की राशि को तत्काल ब्लॉक (होल्ड) करवा दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए, न्यायालय के आदेश पर पूरी धनराशि आवेदक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में सुरक्षित वापस भेज दी गई। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर शिवशरन सिंह ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव, कांस्टेबल अंकित कुशवाहा और कांस्टेबल अनुराग वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के ऑनलाइन या साइबर फ्रॉड का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते पैसे को ब्लॉक कर वापस दिलाया जा सके।

advertisement

advertisement
एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी, दो नकलची रिस्टीकेट
दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से सोने की चेन और चाबी छीनी
पूर्वोत्तर भारत को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से समझना सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण: कर्नल राजीव कुमार राय
ब्राह्मण जन सेवा मंच के द्वारा ‘महर्षि परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया
माध्यमिक विद्यालय के 69वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के एथलीटों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
23 11 2019 1 19783499 2323484
गाजीपुर

पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, फिर जबरन कराई शादी

Sonu sharma
Sonu sharma
June 20, 2025
गहमर हत्याकांड में नया मोड़: एनटीपीसी की पंपिंग मशीन से तालाब खाली कराएगी पुलिस
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में गीतकार गोपालदास नीरज जी की मनाई गई जयंती
रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
टोटो चालक को प्राइवेट बस संचालक ने मारा पीटा…
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?