By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश
1002920065
गाजीपुरbreaking

गाजीपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Sonu sharma
Last updated: July 18, 2026 5:09 pm
Sonu sharma
Published: July 18, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। 30 जुलाई से प्रारंभ कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ददरी घाट पर स्नान कर गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को स्नान, जल भरने, आवागमन तथा ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर पालिका को निर्देशित किया कि घाट एवं आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने घाट एवं कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए घाट पर नावों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार नाविकों की तैनाती करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर झूलते हुए विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा क्षतिग्रस्त अथवा झुके हुए विद्युत पोलों को समय रहते दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। घाट एवं प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण के समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पालिका अध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

advertisement
1002920065
गाजीपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश 16
1002920066
गाजीपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश 17
1002920064
गाजीपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश 18
1002920063
गाजीपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश 19
गाज़ीपुर: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो गंभीर घायल
वैश्य समाज को अपनी हिस्सेदारी  करनी होगी सुनिश्चित – शैलेंद्र राजेश गुप्ता
गाजीपुर साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, यूपीआई धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति के 98 हजार रुपये वापस
गाजीपुर: दो युवकों की हत्या से सनसनी, भारी पुलिस बल तैनात
सादात में पुलिसकर्मियों ने लगाई एकता की दौड़, एसओ ने दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250308 WA0352
गाजीपुर

कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर के रासेयो शिविरार्थियों ने किया योगाभ्यास

Sonu sharma
Sonu sharma
March 8, 2025
समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने नवनिर्मित ट्रामा सेंटर को चालू करायें जाने के सम्बन्ध में डीएम को सौंपा पत्रक
एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, 166 दिन से था फरार
28 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार पर हत्या का आरोप
भारतीय स्टेट बैंक की पहल, गाजीपुर के राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 800 सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?