गाजीपुर। जनपद का प्रतिष्ठित हॉस्पिटल मां कवलपती हास्पिटल एण्ड मैटर्निटी रिसर्च सेंटर शास्त्री नगर सिकंदरपुर मे 14 अप्रैल को नि:शुल्क नि:सन्तानता परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का लाभ लगभग सैकड़ो महिलाओं ने उठाया। मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने बताया कि कई कारणों से नि:सन्तानता होता है, जैसे कम शुक्राणु, फेलोपियन ट्यूब बंद, रिपोर्ट सामान्य होने पर भी संतान नहीं होना, धीमी गतिशीलता, अनियमित पीरियड्स,अधिक उम्र के कारण संतान न होना, शुक्राणु व अण्डो में खराबी,पूर्व में आईवीएफ फेल दम्पतियों में खराब गुणवत्ता, गर्भाशय में खराब रसौली तथा बार-बार गर्भपात का होना इत्यादि है।।। क्या यह शिविर निशुल्क है इस पर आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने कहा एकदम निशुल्क है और यही नहीं आर्थिक रूप से कमजोर दंपतियों को भी संतान सुख प्राप्त करने के लिए यदि आर्थिक सहयोग की भी आवश्यकता पड़ेगी तो हम आर्थिक सहयोग भी करने को तैयार है। भविष्य में आयोजित होने वाले नि: शुल्क शिविर को लेकर जब मां कवलपती हास्पिटल एण्ड मैटर्निटी रिसर्च सेन्टर की निदेशक स्त्री एवं प्रसूति योग विशेषज्ञ डा.बीती सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निशुल्क शिविर डॉ प्रतिभा सिंह के सहयोग से लगाए जा सकते हैं। डॉक्टर बीती सिंह के इस जवाब को सुनकर आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रतिभा सिंह ने कहा कि डॉक्टर साहिबा जब भी याद करेंगी हम समय देने के लिए तत्पर व तैयार मिलेंगे बसरते समय उपलब्ध रहेगा तो, हमने डाक्टर का पेशा ही नि:संतान दंपतियों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ही चुना है। भविष्य में दोनों डाक्टर युगल डा०बीती सिंह व डा०प्रतिभा सिंह कितने नि: संतान दम्पतियों के चेहरे पर मुस्कान ला पाते हैं।



