By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: सियासी घमासान, विजय मिश्र का सपा नेताओं की बयान बाजी पर पलटवार
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > सियासी घमासान, विजय मिश्र का सपा नेताओं की बयान बाजी पर पलटवार
IMG 20260516 WA0010
गाजीपुर

सियासी घमासान, विजय मिश्र का सपा नेताओं की बयान बाजी पर पलटवार

Avinash
Last updated: May 16, 2026 3:40 pm
Avinash
Published: May 16, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। सदर विधायक रहे पूर्व मंत्री और भाजपा नेता विजय मिश्र ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जमानियां विधानसभा के सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा नेताओं द्वारा दिए जा रहे आपत्तिजनक बयान राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ हैं।विजय मिश्र ने कहा कि ओमप्रकाश सिंह ने विकासपुरुष रहे मनोज सिन्हा पर गलत टिप्पणी की है, उनको दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गाजीपुर के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया है, जबकि जनता आज उनसे जवाब मांग रही है। भाजपा नेता ने जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का बचाव करते हुए कहा कि मनोज सिन्हा गाजीपुर के गौरव हैं और उन्होंने जिले की कई बड़ी जरूरतों को पूरा किया है। सपा नेताओं की टिप्पणी को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विजय मिश्र ने ओमप्रकाश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उन्हें खनन माफिया, भू माफिया, शराब माफिया और स्थानांतरण गिरोह के सरगना के रूप में जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और सपा के पास कोई ठोस रोडमैप नहीं है और वे केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से विपक्षी दल हताश हैं और इसी वजह से वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। विजय मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति का स्तर गिर गया है और गाली-गलौज की प्रतिस्पर्धा चल रही है। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने और अनावश्यक सोने की खरीद से बचने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि देशहित में जनता को इन सुझावों का पालन करना चाहिए।

advertisement

advertisement
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना पी आर इन्टरनेशनल स्कूल करीमुद्दीनपुर का वार्षिकोत्सव
ट्रक के धक्के से टोटों सवार अधेड़ महिला की मौत
किनवार बंश का गौरवशाली इतिहास रहा है – इजि0 अरविन्द कुमार राय
कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामला: पांच आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
बालीबाल में शहीदी धरती शेरपुर की माटी काफी उर्वरा रही है – उपेंद्र राय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260202 WA0286
गाजीपुर

शास्त्रीनगर मुहल्ला अब बनेगा स्मार्ट कॉलोनी – सविता सिंह

Sonu sharma
Sonu sharma
February 2, 2026
गाज़ीपुर में हादसा: भाजपा मंडल महामंत्री अखिलेश सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से मौत
लिव-इन पार्टनर ने की युवती की हत्या: मुंबई से लौटने के बाद गांव में ईंट से कुचलकर ली जान
महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति की रामहित यात्रा संपन्न, जिलाजज ने कहा : बच्चों को बनाएं संस्कारवान
मानवता अभ्युदय महायज्ञ ने पाँचवें दिन में रखा कदम, वैदिक अनुष्ठान और सत्संग से गूंजा आश्रम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?