By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: चयनित महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, खिल उठे चहरे  : राज्य सभा सांसद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > चयनित महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, खिल उठे चहरे  : राज्य सभा सांसद
IMG 20250827 WA0269
गाजीपुर

चयनित महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, खिल उठे चहरे  : राज्य सभा सांसद

Sonu sharma
Last updated: August 27, 2025 5:12 pm
Sonu sharma
Published: August 27, 2025
Share
SHARE
img 20250827 wa02694625797478936864747
चयनित महिलाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, खिल उठे चहरे  : राज्य सभा सांसद 13

                                         
गाजीपुर ।  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा संचालित पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित मुख्य सेविकाओं एवं फार्मासिस्टो का नियुक्ति वितरण कार्यक्रम लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्त पत्र दिया गया। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में लाईव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया, जिसमें प्रदेशभर में हजारों अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नियुक्तियाँ प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देंगी। जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि संगीता बलवन्त राज्य सभा सांसद, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के कर कमलो द्वारा किया गया।  जिसमें जनपद की 63 आत्मनिर्भर महिलाओ को मुख्य सेविका के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र उनके हार्थो में दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं के चहरे खिल उठे, जैसा मानो वो मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रही हो। कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा सांसद अपने सम्बोधन में कहा कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्राउंड स्तर पर महिलाओं और बच्चों के विकास में सहायक होगी। उन्होने बताया कि महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में लम्बे समयान्तराल पर नियुक्तियॉ हुयी है। आज उसका नियुक्ति पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से वितरित किया गया है। जिसमें जनपद स्तर पर 63 मुख्य सेविका को नियुक्त पत्र वितरण करते हुए उन्हे बधाई दी तथा शुभकामाना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने बताया कि पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टो को पूरी पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर चयनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया है। जो सरकार की उपब्धियों को दर्शाता है। आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं पूरा  देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी व कर्मठता के साथ विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा है। उन्होने सभी आत्मनिर्भर बहनो से इस विकसित भारत में अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आग्रह किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह  ने अपना सम्बोधन व्यक्त करते हुए कहा कि यह भर्ती बाल विकास पुष्टाहार विभाग में बड़े पैमाने पर हुई है और इसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने मिशन रोजगार के तहत लगातार रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, और इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से प्रदेश में लगभग आठ लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरी मिल चुकी है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव चयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

advertisement
पीजी कालेज अमरूपुर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ
सादात में दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा पलटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, कई घायल
भांवरकोल पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
ट्रक की चपेट में आने से छात्रा दर्दनाक मौत, छात्र-छात्रा ने आक्रोशित हो कर किया सड़क जाम
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260516 WA0010
गाजीपुर

सियासी घमासान, विजय मिश्र का सपा नेताओं की बयान बाजी पर पलटवार

Avinash
Avinash
May 16, 2026
नशा मुक्ति एवं घरेलू हिंसा रोकने के लिए स्वयं संकल्पित हो गंभीर प्रयास की जरूरत – पूर्व आईएएस लालजी राय
भांवरकोल में सघन वाहन चेकिंग अभियान: 35 वाहनों का चालान, 12 जब्त
लगातार तीसरे वर्ष भी पत्रकार सदस्यों का हुआ 10 लाख का बीमा : गाज़ीपुर प्रेस क्लब
बिहार बदलाव मांग रहा है,बिहार खुशहाली तरक्की के रास्ते पर जाना चाहता है – अखिलेश यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?