By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: धर्म न्याय सेवा और संस्कृति का समन्वय था माता अहिल्या बाई का शासन काल
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > धर्म न्याय सेवा और संस्कृति का समन्वय था माता अहिल्या बाई का शासन काल
IMG 20250526 WA0253
गाजीपुर

धर्म न्याय सेवा और संस्कृति का समन्वय था माता अहिल्या बाई का शासन काल

Sonu sharma
Last updated: May 27, 2025 9:18 am
Sonu sharma
Published: May 27, 2025
Share
SHARE
img 20250526 wa02526693552996884181069
धर्म न्याय सेवा और संस्कृति का समन्वय था माता अहिल्या बाई का शासन काल 13

गाजीपुर । सादात पुण्य श्लोका, लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती स्मृति महोत्सव के शुभ उपलक्ष्य में जखनियां विधानसभा अंतर्गत बहरियाबाद स्थित एक मैरेज हॉल में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर पांडेय, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामराज बनवासी सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित होकर लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के देश, धर्म, समाज और संस्कृति के लिए समर्पित, लोक कल्याणकारी जीवन दर्शन से प्रेरणा प्राप्त किए l पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की एक अद्वितीय और प्रेरणादायी शख़्सियत थीं। माता अहिल्याबाई ने भारत भर के अनेक प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कराया, जिनमें काशी विश्वनाथ मंदिर,सोमनाथ मंदिर,त्र्यंबकेश्वर और रामेश्वरम प्रमुख हैं। उन्होंने तीर्थस्थलों पर धर्मशालाएँ, कुएँ, जलकूप, घाट और सरायें भी बनवायीं, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुविधा हो।अहिल्याबाई ने इंदौर और मालवा क्षेत्र में जनकल्याणकारी शासन स्थापित किया। उन्होंने महिलाओं, किसानों और गरीबों के हित में कई कार्य किए, और शोषण के विरुद्ध कठोर रुख अपनाया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि नारी शक्ति समाज और शासन दोनों में परिवर्तन ला सकती है। अहिल्याबाई ने विद्वानों, संतों और कवियों को संरक्षण दिया।उन्होंने संस्कृत और धर्मशास्त्र की शिक्षा को प्रोत्साहन दिया और शिक्षालयों की स्थापना करवाई।वे स्वयं धार्मिक और भक्ति मार्ग की अनुयायी थीं और तुकाराम, नामदेव जैसे संतों से प्रभावित थीं। अहिल्याबाई होलकर का योगदान भारतीय संस्कृति में अविस्मरणीय है। वे एक ऐसी शासिका थीं जिन्होंने धर्म, न्याय, सेवा और संस्कृति का समन्वय करते हुए एक आदर्श “राजधर्म” का पालन किया। आज भी उन्हें “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई” के नाम से श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाता है। अंत में डॉ संतोष यादव ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया।

advertisement
सांसद व सदर विधायक ने सीवर की समस्या लेकर दिशा बैठक संपन्न
ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
नाला निर्माण में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने को पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
गाजीपुर: जखनियां ब्लॉक के वरिष्ठ समाजसेवी रामकृत कुशवाहा का निधन, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जताई संवेदनाएं
युवाओं को मिलेगा 3.5 लाख तक ऋण और ब्याज अनुदान
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Ghazipur Samachar
उत्तर प्रदेशHomeक्राइमगाजीपुर

कासिमाबाद में शिक्षा के नाम पर शर्मनाक कांड, कोचिंग शिक्षकों पर छात्रा से शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Avinash
Avinash
December 22, 2025
साक्षात्कार स्थगित, अब 28 जनवरी को होगा डिप्टी चीफ व असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल पदों का चयन
घरौनी योजना में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, जफरपुर डीहा की चौहान बस्ती में मचा हड़कंप
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, दूसरी शादी करते पकड़ा गया आरोपी सिपाही
दुल्लहपुर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पैर में लगी गोली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?