By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल-वल्नरेबल बूथों की होगी पहचान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल-वल्नरेबल बूथों की होगी पहचान
IMG 20261112 215309
गाजीपुर

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज, क्रिटिकल-वल्नरेबल बूथों की होगी पहचान

Sonu sharma
Last updated: November 12, 2026 9:55 pm
Sonu sharma
Published: November 12, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को ऑडिटोरियम सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (वित्त/ राजस्व) वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश कुमार मिश्रा, समस्त उप जिलाधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह, तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों के चिन्हीकरण और मतदान स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (AMF) की गहन समीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर / जोनल मजिस्ट्रेट मौके पर जाकर सभी मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करें। क्रिटिकल / वल्नरेबल बूथों का चिन्हीकरण पिछले चुनावों की घटनाओं, हिंसा, पुनर्मतदान, एफआईआर आदि के आधार पर किया जाए।उन्होंने कहा कि जहां किसी जाति, समुदाय या परिवार के दबाव में मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं को वोट डालने से रोके जाने की आशंका हो, ऐसे बूथों को वल्नरेबल में अवश्य चिन्हित किया जाए। बस्तियों / मजरों में रहने वाला कोई भी मतदाता किसी के भ्रम में आकर मतदान से वंचित न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए। मतदान स्थलों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली, फर्नीचर, शेड, साइनेज सहित सभी AMF सुविधाएं समय से पूरी करने तथा जर्जर भवन, खराब पहुंच मार्ग और जलभराव वाले स्थलों की सूचना देने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय तक रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान स्थलों का पुलिस अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करें। थानों में दर्ज एफआईआर, हिस्ट्रीशीटरों की सूची और पिछले चुनाव में हुई हिंसक घटनाओं का पूरा विवरण तैयार किया जाए। संवेदनशील बस्तियों में गश्त बढ़ाकर मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया जाए। हिस्ट्रीशीटर व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त भ्रमण कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में कहा गया कि निर्वाचन की सभी तैयारियां आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं ।

advertisement

advertisement
शहादत दिवस पर हज़रत अली का जुलूस ए ताबूत आज
गाजीपुर में NutrifitFiesta का आयोजन, मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों ने बटोरी सराहना
गाजीपुर: मुफ्त जांच व दवा वितरण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
दिव्यांग विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, शिक्षकों को अंगवस्त्रम, कलम और डायरी देकर किया सम्मानित
गाजीपुर में 6 अक्टूबर से शुरू होगी ऐतिहासिक रामलीला, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260512 WA0000
उत्तर प्रदेशक्राइमगुजरात

गाजीपुर: खनन चेकिंग टीम पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट-मुकदमा दर्ज

Sonu sharma
Sonu sharma
May 12, 2026
अवैध नामों की जांच कर हटाने पर जोर, निर्वाचन नामावली शुद्धिकरण अभियान तेज
छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक, योग्य नागरिक बनाना शिक्षकों का दायित्व: प्रो. राकेश कुमार सिंह
सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,भाई-बहन को किया गिरफ्तार
गाजीपुर राइफल क्लब में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?