By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 17 नवंबर से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ; मतदाता सूची का होगा सत्यापन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 17 नवंबर से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ; मतदाता सूची का होगा सत्यापन
IMG 20261113 WA0015
गाजीपुर

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 17 नवंबर से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ; मतदाता सूची का होगा सत्यापन

Sonu sharma
Last updated: November 13, 2026 7:46 pm
Sonu sharma
Published: November 13, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026-27 को सुचारु, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 13.11.2026 को जिला पंचायत सभागार, गाजीपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 375-गाजीपुर के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को उपजिलाधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गाजीपुर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य दिनांक 17.11.2026 से 16.12.2026 तक संचालित किया जायेगा। इस अवधि में समस्त बीएलओ अपने आवंटित मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करेंगे।

advertisement

प्रशिक्षण में बीएलओ को निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया जिसमें  दिनांक 01.01.2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों तथा किसी कारणवश निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से वंचित पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्मदृ6 भरवाया जाये। मृतक, स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानान्तरित तथा डुप्लीकेट प्रविष्टियों वाले मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये। निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के नाम, आयु, लिंग, पता एवं अन्य विवरणों में त्रुटि पाये जाने पर सम्बन्धित मतदाता से फार्मदृ8 भरवाकर संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखते हुए उनका नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराना सुनिश्चित किया जाये। समस्त बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का गहन परीक्षण करते हुए किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न दें तथा अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करें। बीएलओ ऐप पर सत्यापन सम्बन्धी समस्त सूचनाओं की समयबद्ध एवं शुद्ध फीडिंग सुनिश्चित की जाये तथा प्राप्त आवेदन पत्रों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन अपलोड किया जाये।

advertisement

निर्वाचक नामावली को सार्वजनिक स्थानों पर पढ़कर सुनाने तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आवश्यक कार्यक्रम आयोजित किये जायें। समस्त बीएलओ अपने कार्यों की दैनिक प्रगति से सम्बन्धित सुपरवाइजर को अवगत करायेंगे। सुपरवाइजर द्वारा घर-घर सत्यापन, प्राप्त फार्मों एवं ऑनलाइन फीडिंग की नियमित समीक्षा की जायेगी। उपजिलाधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गाजीपुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिये गये कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। सभी बीएलओ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत सत्यापन का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देशित किया गया कि निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बरती जाये तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से वंचित न रहने पाये।

advertisement

जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा पत्रक
गाजीपुर सिटी स्टेशन पर अंग्रेजी शराब का तस्कर गिरफ्तार, 48 बोतलें बरामद
जल मूल्य व हाउस टैक्स बकाया पर सख्ती, 23 लाख रुपये की वसूली के लिए टीम गठित
राजमाता सुमित्रा देवी की पुण्य तिथि पर 556 जरूरतमंदों को कंबल, भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
उत्तर प्रदेश राज्यपाल के जन्मदिन पर पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्गेश उपाध्याय ने की यथार्थ गीता की अनोखी भेंट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
पिकअप से बरामद गोवंश गाजीपुर
breakingउत्तर प्रदेशगाजीपुर

Ghazipur News: भांवरकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप से चार गोवंश बरामद, चालक गिरफ्तार

admin
admin
August 24, 2026
गाजीपुर: इमाम-ए-सज्जाद की शहादत दिवस पर मजलिस, ताबूत और अलम का होगा जुलूस
लिव-इन पार्टनर ने की युवती की हत्या: मुंबई से लौटने के बाद गांव में ईंट से कुचलकर ली जान
वाराणसी के फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं ने बिखेरा जलवा
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?