गाज़ीपुर: 16 सितंबर 2026 कलेक्ट्रेट सभागार, गाज़ीपुर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उनके निस्तारण की मांग की।जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनता दर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए फरियादियों को राहत प्रदान की जाए। जिलाधिकारी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।



