By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.55.05 PM
Homeउत्तर प्रदेशगाजीपुर

किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान

Avinash
Last updated: December 23, 2025 9:01 pm
Avinash
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर जनपद गाजीपुर में किसान सम्मान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, पीजी कॉलेज गोराबाजार परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें करीब 1200 किसानों ने सहभागिता की।

advertisement
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.55.04 PM 3
किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान 18
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.55.04 PM 2
किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान 19
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.55.05 PM
किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान 20

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में खेती को केवल परंपरागत कार्य के रूप में नहीं, बल्कि एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश किसान धान और गेहूं की खेती तक ही सीमित रह जाते हैं, जिसका मुख्य कारण जोखिम लेने की कम प्रवृत्ति है। बदलते समय में फसल विविधीकरण और नवाचार ही किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है।

advertisement
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.55.04 PM
किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान 21

जिलाधिकारी ने छोटे जोत वाले किसानों से कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसानों को एक मजबूत मंच, बेहतर संसाधन और बाजार तक सीधी पहुंच मिल सकती है। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादन तो कर लेते हैं, लेकिन बाजार की उपलब्धता और बिक्री की गारंटी के अभाव में पिछड़ जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं एफपीओ को मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

advertisement
WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.55.03 PM
किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान 22

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और कहा कि किसानों की सफलता की कहानियां जिले में हो रहे कृषि विकास के उल्लेखनीय प्रयासों को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सम्मानित किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

किसान सम्मान समारोह में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं दुग्ध विकास के क्षेत्र में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले 36 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कृषक उत्पादक संगठनों में सर्वाधिक टर्नओवर, औषधीय खेती, श्री अन्न उत्पादों की ब्रांडिंग, महिला कृषि उद्यमिता, प्राकृतिक खेती तथा टिश्यू कल्चर से केले की खेती जैसे नवाचारों के लिए सात अन्य किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 8.55.03 PM 1
किसान सम्मान दिवस पर गाजीपुर में जुटे 1200 किसान, प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान 23

किसान मेले एवं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों, संस्थाओं, बैंकों एवं निजी कंपनियों द्वारा तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। मेले में ड्रोन तकनीक, पराली बेलर मशीन, पावर टीलर, औषधीय उत्पाद तथा रेडी-टू-ईट श्री अन्न उत्पाद किसानों के आकर्षण का केंद्र रहे। खराब मौसम और भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण रही।

कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी शुभम सिंह ने किया सरेंडर
प्रेम और आस्था भक्ति के कारकों में मुख्य कारक है – स्वामी जय गुरुबंदे
गाजीपुर में बड़ा हादसा, पानी भरे गड्ढे में पलटी निजी बस
जिला पंचायत गाजीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच 71 करोड़ से ज्यादा के परियोजना का बजट पास
संदीप कुमार बने मिस्टर गाजीपुर, मशल्स मैन मुहम्मद अल्ताफ
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
af
उत्तर प्रदेशHomeगाजीपुरदेशपूर्वांचल

रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे

Avinash
Avinash
June 3, 2026
मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप, सपा नेता अवधेश यादव ने दिया ज्ञापन
नोडल जनपद वाराणसी में “संवर्धन” क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
बड़ी मात्रा में चोरी के समान के साथ 4 गिरफ्तार    
कड़ाके की ठंड में राहत: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने बांटे 100 कंबल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?