गाजीपुर। जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार को थानाध्यक्ष जीआरपी पावन कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरजीत बिन्द (35) पुत्र ——— निवासी बरहनीया, कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।




