By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: भूमिहार ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु संकल्पित संगठन – ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन…
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > भूमिहार ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु संकल्पित संगठन – ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन…
Ghazipur Samachar logo
उत्तर प्रदेशआजमगढ़

भूमिहार ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु संकल्पित संगठन – ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन…

Shakti
Last updated: December 5, 2025 6:32 pm
Shakti
Published: December 5, 2025
Share
SHARE

त्रिलोकी नाथ

advertisement

आजमगढ़। डॉ दिवाकर का नाम अब किसी भी जिले में पहचान का मुहताज नहीं रहा। भूमिहार ब्राह्मण कुल में जन्म लिए कश्यप गोत्रीय दिवाकर राय आज़मगढ़ के एक छोटे से गांव कटाई अलीमुद्दीन पुर पोस्ट सगड़ी थाना जियनपुर में पैदा हुए।गांव के हालात सही न होने की वजह से प्रयागराज में रह कर पढ़ाई किया और बाद में डॉक्टर की डिग्री लेकर लोगों की सेवा करते रहे। सामाजिक जीवन का और अपनी विरादरी का प्रेम इतना था कि इन्होने भूमिहार ब्राह्मण बिरादरी का सबसे बड़े संगठन ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन को ज्वाइन किया।
और एसोसिएशन के माध्यम से इन्होने अपने मूल जनपद आज़मगढ़ से एक छोटी सी जिला इकाई के साथ काम करना प्रारम्भ किया लोगों के सुख दुःख में शामिल होने लगें। जिस नाम को आज़मगढ़ में कोई नहीं जानता था एसोसिएशन के साथ साथ डॉ दिवाकर राय का नाम अब भूमिहार विरादरी में बढ़े सम्मान के साथ लिया जाने लगा है । एसोसिएशन के माध्यम से डॉक्टर साहब नें सैकड़ो लोगों को रक्तदान करवाया और जरूरत मंदो को रक्त दिलवाया । जिस गरीब और जरूरत मंद नें अगर एसोसिएशन में आवाज लगाया तो डॉक्टर साहब सबसे पहलें आगे आ कर एक नई मुहीम चला कर ब्राह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सभी की मदद करवाने के लिए भूमिहार ब्राह्मण साथियो के साथ मिल कर पीड़ित के खातों में लाखो लाख की मदद करवाने का कार्य किया।

advertisement

भूमिहार जो कि एक बहुत बुद्धिजीवी बिरादरी है उसको संगठित करने का बीड़ा एसोसिएशन के साथ अपने कंधो पर लिया है डॉक्टर साहब कहते है कि “ज़ब तक जोडूँगा नहीं तब छोडूंगा नहीं”।

advertisement

डॉ साहब का कहना है की जो भी सबसे निचले पायदान पर जिसके पास कोई मदद नहीं पहुंच पा रहीं है उसके पास तक ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन पहुंचेगा। पहले अपने स्वजातीय लोगों को जोड़ने के बाद एसोसिएशन के द्वारा मानव कल्याण प्रकोष्ठ के माध्यम से हर विरादरी की मदद करना ही एसोसिएशन का लक्ष्य रहेगा। भूमिहार हर स्थान पर आगे रहे डॉ साहब की यही सोच है । बहुत सारे विरोध होने के बावजूद भी डॉ साहब अपने मूल्यवान समय में से समय निकाल कर अपने गृह जनपद और उसके अलावा और भी जनपद के विरादरी के बारे में चिंतन करते रहते है और जहाँ भी जरूरत पडती है वहां सशरीर मौजूद रहते है। शिक्षा चिकित्सा पर डॉ साहब का बहुत ज्यादा फोकस रहता है इसके लिए डॉ साहब नें एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री जीतेन्द्र राय जी के साथ मिलकर एक ब्रह्मर्षि कोचिंग के लिए भी कार्य करने की तैयारी कर लिया है।

एसोसिएशन को उम्मीद है की डॉ दिवाकर राय और महासचिव जीतेन्द्र राय बबलू जी की जोड़ी अपने भूमिहार समाज के लिए और साथ साथ अन्य विरादरी को भी लाभ पहुंचाने के लिए ये कार्यक्रम बहुत ही जल्द पूरा करेंगे। उनका कहना है कि अगर समाज नें साथ दिया तो एसोसिएशन एक मुहीम और भी चलाएगा गरीब बच्चियों के विवाह के लिए जिसका नाम होगा “ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन कन्या विवाह कार्यक्रम” जिसमे एसोसिएशन चाहेगा की समाज के प्रतिष्ठित लोगों की मदद लेकर गरीब बच्चियों का विवाह निःशुल्क कराया जाये। इस विंदु पर आगमी विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाज के हर उस व्यक्ति के साथ ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन खड़ा है जिसकी मदद कोई नहीं कर पा रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय ने स्पष्ट शब्दों मे डॉ दिवाकर, दुर्गेश राय, और अखिलेश राय को संगठन की त्रिवेणी कहते है। जीतेन्द्र राय राष्ट्रीय महासचिव का उद्घोष है कि इस संगठन में चित्र नहीं चरित्र की पूजा होती है. यहां व्यक्ति नहीं विचार की पूजा होती है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सारे पदाधिकारियों एवं सदस्यों को इस माला की महत्वपूर्ण मनका मानते है. हर व्यक्ति समाज के उत्थान के लिए समर्पित है।

उक्त बातें समाचार पत्र को दिए अपने साक्षात्कार में टेलीफोनिक वार्तालाप के दौरान डॉक्टर दिवाकर राय ने कही।

WhatsApp Image 2025 12 05 at 4.54.55 PM
भूमिहार ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु संकल्पित संगठन - ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन... 13

सड़क हादसा: गाजीपुर के दो व्यापारियों की मौत, चालक गंभीर घायल
“प्रतिभाओं को सलाम: गाजीपुर में बेटियों के शिक्षा-सशक्तिकरण को मिला मंच और सम्मान”
न्याय की मांग तेज, पीड़ित परिवार से मिले सांसद राजीव राय
मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप, सपा नेता अवधेश यादव ने दिया ज्ञापन
“कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260519 142926
गाजीपुर

गाजीपुर: सकलेनाबाद में दर्दनाक हादसा रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

Sonu sharma
Sonu sharma
May 19, 2026
जिलाध्यक्ष रोशन लाल के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा पत्रक
तेज रफ्तार बनी काल: शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन घायल
संदीप कुमार बने मिस्टर गाजीपुर, मशल्स मैन मुहम्मद अल्ताफ
सादात नगर पंचायत में सफाईकर्मियों के बीच मारपीट, दिनभर चर्चा का विषय बना मामला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?