By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: मुनि आगमन, ताड़का वध और सीताराम मिलन का हुआ मंचन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > मुनि आगमन, ताड़का वध और सीताराम मिलन का हुआ मंचन
IMG 20261008 WA0006
गाजीपुर

मुनि आगमन, ताड़का वध और सीताराम मिलन का हुआ मंचन

Sonu sharma
Last updated: October 8, 2026 1:11 pm
Sonu sharma
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। अति प्राचीन श्री रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में बुधवार शाम श्री राम चबूतरा पर रामलीला के दूसरे दिन मुनि आगमन, ताड़का वध और सीताराम मिलन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। पं. राजा भैया आदर्श श्री रामलीला मंडल के कलाकारों ने प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला का शुभारंभ श्री राम सिंहासन पर विराजमान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की पूजा-अर्चना और आरती से हुआ। इसके बाद मंच पर महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या आगमन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।ऋषियों के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डाले जाने पर महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को मांगने अयोध्या पहुंचते हैं। दशरथ अपने प्रिय पुत्र राम को भेजने में संकोच करते हैं, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर श्रीराम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। जंगल में पहुंचने पर उनका सामना राक्षसी ताड़का से होता है। विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम एक ही बाण से ताड़का का वध कर देते हैं। इसके बाद आगे बढ़ते हुए श्रीराम के चरण स्पर्श से शापित अहिल्या का उद्धार होता है। इसके बाद लीला जनकपुर पहुंचती है। धनुष यज्ञ का निमंत्रण मिलने पर विश्वामित्र श्रीराम-लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंचते हैं। अगले दिन गुरु की पूजा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण फूल लेने फुलवारी में जाते हैं। वहीं माता गौरी की पूजा के लिए सहेलियों संग पहुंची जनकनंदिनी सीता और श्रीराम का प्रथम मिलन होता है। इस प्रसंग के मंचन के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पं. लव कुमार त्रिवेदी, मेला प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, मेला उप प्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबूरोहित अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार गुप्ता और राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

advertisement

advertisement
ITI प्रवेश को लेकर जरूरी खबर, तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 25 सितंबर तक दाखिले का अवसर
जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी का पुलिस उपाधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज पर सवाल, बिना जांच ऑपरेशन का आरोप
बागवानी एवं सिंचाई योजनाओं की वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक, किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश
स्कूल में अपमान और शिक्षक की पिटाई से आहत छात्रा ने की आत्महत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Screenshot 2026 08 31 23 22 27 621 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity
breakingउत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: आग और धमाके की चपेट में आए दो स्कूली छात्र

Sonu sharma
Sonu sharma
August 31, 2026
गाजीपुर में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का मामला, 500 से 3500 रुपये लेने की शिकायत
बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, फ्री एंट्री के साथ होगा आईपीएल फैन पार्क
ग्राम पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?