By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय
    गाजीपुर में मेडिकल स्टोरों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, कई दुकानों को नोटिस
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में 191 युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, 109 पंचायत सहायकों समेत चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > breaking > गाजीपुर में 191 युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, 109 पंचायत सहायकों समेत चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
Screenshot 2026 08 29 19 50 15 658 com.miui .gallery
breakingगाजीपुर

गाजीपुर में 191 युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा, 109 पंचायत सहायकों समेत चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Avinash
Last updated: August 29, 2026 9:51 pm
Avinash
Published: August 29, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं सेवा योजन विभाग द्वारा संयुक्त नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम राइफल क्लब स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार, श्री ओमप्रकाश राजभर रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन ज्ञान,उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो हमारे युवा वर्ग के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने अपने सम्बोधन मे कहा की ष्आज का दिन गाजीपुर के युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मिशन रोजगार के माध्यम से बिना भेदभाव, बिना भ्रष्टाचार के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने सभी 109 पंचायत सहायकों, 10 सखी वन स्टॉप सेन्टर की बहनों और सेवा योजना विभाग के माध्यम से 72 रोजगार पाने वाले नौजवानों को बधाई दिया। कहा की आप सभी गांव में जाकर सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से पहुंचाइये। विशेष कर पंचायत सहायक गांव के विकास की धुरी हैं। आप सभी निष्ठा से कार्य करें।ष्यही सभी से आशा है। उन्होंने बताया की जनपद में माह अगस्त 2026 में 109 पंचायत सहायकों की नियुक्ति हुई है। अब तक 1238 के सापेक्ष 1206 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शेष 32 ग्राम पंचायतों में भी चयन की कार्यवाही प्रचलित है। ये युवा वर्ग अपने-अपने ग्राम पंचायत में कार्य करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लायेंगे। महिला कल्याण विभाग विभाग द्वारा माह अगस्त में 10 कार्मिकों का वन स्टॉप सेन्टर (जिसे सखी शेल्टर भी कहा जाता है) में चयन हुआ है। ये कार्मिक हिंसा व संकट से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सहायता प्रदान करेंगी। उन्हेाने बताया कि पंचायत सहायकों द्वारा ग्राम सचिवालय को क्रियाशील रखते हुए ग्रामीणजनों को जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास आदि आवश्यक प्रमाण-पत्रों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्राम पंचायत विकास योजना की ऑनलाइन फीडिंग, ओएफएसआर अर्जित करने सहित विभिन्न कार्यों में भी पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवायोजन विभाग से विभिन्न विधान सभाओ, संस्थानों तथा महाविद्यालयों में आच्दादित करते हुए माह अगस्त से दिसम्बर, 2026 तक 23 रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा जिसमें निर्धारित लक्ष्य 2330 के सापेक्ष लगभग 6000 अभ्यर्थियों का लक्ष्य के सापेक्ष चयन करने हेतु लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक 13 रोजगार मेलों के माध्यम से 977 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें अगस्त माह में इस जनपद के 72 युवाओं को हिन्डालको, रेनुकोट, ग्लोबल आटोटेक व पूर्वांचल जैसी कम्पनियों में रोजगार का ऑफर लेटर सेवा योजन विभाग के सहयोग से उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं ऑफर लेटर वितरित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने अपने सम्बोधन कहा की शासन की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत में एक सहायक हो जो पंचायत के कार्यों को डिजिटल और पारदर्शी बनाये। आज 1206 पंचायतों में नियुक्ति पूर्ण हो गई है, शेष 32 पर भी कार्यवाही चल रही है। सेवायोजन विभाग लगातार रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में भी अवसर दे रहा है। उन्होंने मा मुख्य्मंत्री जी एवं सभी चयनित अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई। विधायक जखनियॉ बेदी राम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन रोजगार के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में युवाओं की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। नवनियुक्त कार्मिक पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में विभागीय कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ज़िलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, ज़िलाध्यक्ष निषाद पार्टी ओम प्रकाश बिन्द ने सभी नव चयनितो को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन व्यक्त किया। कार्यक्रम में, एम एल सी प्रीतिनिधि प्रदीप पाठक, ज़िलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ज़िलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, ज़िलाध्यक्ष निषाद पार्टी ओम प्रकाश बिन्द एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला सेवयोजन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

advertisement
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, गाजीपुर में 196 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ शुरू हो गई परीक्षाएं
गाजीपुर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने प्रयागराज महाकुंभ में जाने से रोका
गाजीपुर में सजी काव्य-त्रिवेणी: व्यंग्य, ग़ज़ल और राष्ट्रभक्ति से गूंजा सभागार
महंगाई के दौर में मजदूरों का शोषण: वन विभाग की मजदूरनियों की दर्दनाक कहानी
पुलिस व बाल कल्याण समिति सीडब्लूसी गाजीपुर के सहयोग से दो गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
गाजीपुर एनकाउंटर मामले पर बयान देतीं सपा सांसद डिंपल यादव
उत्तर प्रदेशPoliticsगाजीपुरदेश

गाजीपुर एनकाउंटर पर डिंपल यादव के सवाल, बोलीं- पकड़ सकते थे तो मुठभेड़ क्यों?

Avinash
Avinash
June 5, 2026
प्रभावित परिवारों को हुआ राहत सामग्री का वितरण
पीजी कालेज अमरूपुर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारंभ
संत और सत्संग के सानिध्य से होता है सद्विचारों का सृजन
प्रमुख प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?